एक्सप्लोरर

Udaipur: एक महीने से मादा पैंथर की दहशत में थे लोग, दो शावकों के साथ वन विभाग ने पकड़ा

Rajasthan News: सलूम्बर कस्बे के हजारों लोग एक माह से खौफ में जी रहे थे. रेंजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पैंथर के दिखाई देने की सूचना पर आबादी क्षेत्र में निगरानी बढाई गई.

Panther Terror: उदयपुर के सलूम्बर कस्बे में पैंथर की दहशत एक महीने बाद दूर हो गई है. मादा पैंथर और दो शावकों के पिंजरे में कैद होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ कर आबादी से दूर राजसमन्द वन्य जीव अभयारण्य में छोड़ दिया. आबादी क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट का वीडियो वायरल हुआ था. बताया गया कि वीडियो कब्रिस्तान के पास का है. लोगों की सूचना और वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई. बता दें कि जंगल में खाना-पानी नहीं होने से पैंथर शहर का रुख कर रहे हैं. सलूम्बर कस्बे के हजारों लोग एक माह से खौफ में जी रहे थे. 

एक महीने बाद पैंथर के खौफ से उबरे लोग 

रेंजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पैंथर के दिखाई देने की सूचना पर आबादी क्षेत्र में निगरानी बढाई गई. पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए. कई बार ऐसा हुआ कि पैंथर ने वन विभाग की टीम को चकमा दिया. पिंजरे में कैद होने के बजाए पैंथर परिवार पास से निकल गया. आबादी क्षेत्र में मुस्तैद वन विभाग की टीम को कुछ दिन बाद सफलता मिली. एक के बाद एक पैंथर परिवार पिंजरे में आता गया. पहले शावक आया और फिर मादा पैंथर के बाद शावक भी आ गया.

पकड़ने में वन विभाग की टीम को छूटे पसीने

पैंथर परिवार के पिंजरे में कैद होने की सूचना अधिकारियों को दी गई. अधिकारियों के आदेश पर तीनों को राजसमन्द वन्य जीव अभयारण्य में छोड़ दिया गया. हाल ही उदयपुर शहर के बाद बड़गांव क्षेत्र में पैंथर ने एक किसान का शिकार किया था. बेडवास में भी दो दिन पहले पैंथर की खबर से दहशत फैल गई थी. सीसीटीवी फुटेज में एक पैंथर कुत्ते का शिकार करता दिखाई दे रहा था. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी. 

Karauli: नाले में बहने लगे ग्रामीण तो पेड़ बना 'देवदूत', कड़ी मशक्कत के बाद बचाई गई छह जिंदगियां
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget