एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2022: गहलोत सरकार अलग से पेश करेगी कृषि बजट, क्लिक कर अभी जान लें बड़ी बातें  

Rajasthan Farm Budget: राजस्थान सरकार सरकार 23 फरवरी को विधानसभा में अलग से कृषि बजट (Farm Budget) पेश करेगी. ये पहली बार है जब राज्य में अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा. 

Rajasthan Farm Budget 2022: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार 23 फरवरी को विधानसभा में अलग से कृषि बजट (Farm Budget) पेश करेगी. ये पहली बार है जब राज्य में अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा. सीएम गहलोत ने अपने पिछले साल के बजट भाषण में अलग से कृषि बजट पेश करने की घोषणा की थी.इस बीच उन्होंने कहा है कि बजट में किसानों (Farmers) से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है. इसको लेकर मंत्रियों और अधिकारियों ने किसानों, पशुपालकों, डेयरी यूनियन के अधिकारियों और आदिवासी क्षेत्रों के किसानों से भी बातचीत की है. 

किसानों के हित में उठाए जाएंगे कदम 
सीएम अशोक गहलोत ने पुष्टि की है कि कृषि बजट किसानों की आय बढ़ाने और कम लागत पर अधिक उत्पादन करने पर ध्यान केंद्रित करेगा. साथ ही बजट इस बात पर भी ध्यान देगा कि प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे किसानों की मदद कैसे की जाए. आत्मनिर्भरता पर ध्यान देने के साथ बजट का उद्देश्य किसानों का उत्थान करना होगा, किसानों की उपज को स्टोर करने के लिए हर ग्राम पंचायत में अत्याधुनिक गोदाम बनाए जाएंगे.

Rajasthan News: बजट सत्र से पहले CM को सचिन पायलट ने लिखा पत्र, किसानों के लिए रखी ये मांग

कोई भी देश कृषि के बिना प्रगति नहीं कर सकता
हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि कोई भी देश कृषि के बिना प्रगति नहीं कर सकता. 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के अनुसार किसानों की आय दोगुनी हुई है. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कृषि के लिए अलग बजट पेश करने जा रही है. ये देश में दूसरी राज्य सरकार है जो अलग से कृषि बजट पेश करने जा रही है. पहली बार 14 अगस्त 2021 को तमिलनाडु विधानसभा में पहला विशेष कृषि बजट पेश किया गया था. 

आजीविका का आधार है कृषि 
गौरतलब है कि, वर्तमान में राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य आधार कृषि और पशुपालन है. अब अलग से से कृषि बजट किसानों के लिए कितना हितकारी साबित होगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें:

जानें- किसने कहा S-400 Missile Defence System बॉर्डर एरिया में मिलेगा प्रोटेक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget