एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों में फैला ACB का खौफ, एक जालसाज से ऐसे उठाया इसका फायदा

Udaipur News: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो गाड़ी जब्त की है. उसके नम्बर प्लेट पर ACB का बॉर्ड स्टेट सेक्रेटरी लिखा हुआ है. प्लेट पर नंबर भी जाली है.उसने ACB अधिकारी का फर्जी आईडी भी बना रखी थी.

Rajasthan Crime News: राजस्थान में पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तरफ से लगातार एक के बाद एक कारवाई की जा रही है.इससे लोक आधिकारियों में डर भी बना हुआ है. इसी डर का फायदा एक व्यति ने चित्तौड़गढ़ जिले में उठाया. यहां एक चौकाने वाला मामला सामने आया है.इसमें एक व्यक्ति ने वाहन पर एसीबी की प्लेट लगाई और फर्जी आईडी तक बना ली.उसने एसीबी के डर का फायदा उठाया और खुद ही एसीबी अधिकारी बन बैठा. उसने डरे हुए लोक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को टारगेट किया.रिश्वत में फंसाने की धमकी देकर खुद पैसे ऐंठने लगा. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने फर्जी एसीबी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

दोबारा पैसे ऐंठते हुए गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि ग्राम पंचायत सामरिया तहसील बेगू के सचिव उदयलाल और ग्राम पंचायत जयनगर तहसील बेगू के सरपंच भागुता ने रिपोर्ट दी थी.उनका कहना था की एक व्यक्ति एसीबी अधिकारी बनकर रिकॉर्ड जब्त करने की धमकिया देकर जबरन डरा धमका कर पहले एक बार 10 हजार रुपये ले चुका है.वहीं फिर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है.उन्होंने रिपोर्ट बेगूं थाने पर पहुंचाई और कारवाई के आदेश दिए.फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर घूम रहे आरोपी 53 साल के पारसमल को रंगे हाथो गिरफ्तार करने की योजना बनाई हई. परिवादी ने पांच हजार रुपये लेकर आरोपी को बुलाया और रंगे हाथों गिरफ्तार करवा दिया. 

पुलिस ने क्या क्या जब्त किया है आरोपी के पास से

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है. गाड़ी के आगे नम्बर प्लेट पर ACB का बॉर्ड स्टेट सेक्रेटरी राजस्थान का लगा हुआ है.प्लेट पर नंबर भी जाली है.उसने एसीबी अधिकारी का फर्जी आईडी भी बना रखा था.मामले में संभावना यह भी बनी हुई है कि आरोपी ने अन्य जगहों पर भी इसी प्रकार डरा-धमका कर अधिकारियों से रुपए ऐंठे हों. इसके बारे में पुलिस पूछताछ और जांच कर रही है.अब सवाल यह उठता है कि आरोपी कबसे यह काम कर रहा था और क्यों कर रहा था.पुलिस की जांच में ही इन बातों का पता चल पाएगा. 

ये भी पढ़ें Rajasthan News: सास संभालती हैं बच्चे, कांस्टेबल बहु देश-विदेश से जीतकर लाती है मेडल, पढ़िए संजू उपाध्याय की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget