एक्सप्लोरर

Kota: दूल्हा-दुल्हन ने लिया नेत्रदान का संकल्प, बारात में तख्तियां लेकर दिया संदेश

kota Latest News: कोटा में हुए एक शादी की पूरे राज्य में चर्चा हो रही है. इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों और मेहमानों ने नेत्र दान करने की संकल्प ली. गुरुवार को यह विवाह संपन्न हुआ था.

Rajasthan News: देश में रक्तदान और एसडीपी के क्षेत्र में कोटा ने कीर्तिमान स्थापित किया है. वहीं नेत्रदान में भी अब पीछे नहीं है. ऐसे में नेत्रदान का संदेश देने के लिए सामाजिक, धार्मिक उत्सवों में संदेश दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार एक दूल्हे की निकासी में हाथों में तख्तियां लेकर नेत्रदान का संदेश दिया गया. शाइन इंडिया फाउंडेशन और आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नैत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था के ज्योति मित्र, राठौर सौशल ग्रुप के अध्यक्ष सोनू साहू लाडला ने अपने विवाह समारोह को ही वृहद नेत्रदान जागरूकता शिविर का रूप दे दिया है.

शादी समारोह में रस्मों की चर्चा कम
दो महीने पहले विवाह तय होते ही उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी अंतिमा साहू और दोनों परिवारों के सदस्यों से विवाह समारोह में नेत्रदान संकल्प पत्र शिविर लगाने और नेत्रदान संकल्प लेने की बात कर ली थी. इस बात पर सभी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की. परिवार में नेत्रदान के प्रति जागरूकता को बढ़ते हुए देखने पर सोनू ने एक और अनोखा निर्णय लिया कि, उन्होंने अपनी पूरी बारात को ही नेत्रदान का संदेश देती झांकी में बदल दिया. गुरुवार को सोनू और अंतिमा का विवाह संपन्न हुआ. पूरे दिन और रात विवाह समारोह में अन्य किसी शुभ कार्य की चर्चा कम थी पर नेत्रदान की चर्चा सभी जगह थी.


Kota: दूल्हा-दुल्हन ने लिया नेत्रदान का संकल्प, बारात में तख्तियां लेकर दिया संदेश

कट आउट रहे आकर्षण का केन्द्र
घर परिवार के छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने माता-पिता से मनुहार करके नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाए. दूरदराज से आने वाले लोग नेत्रदान संकल्प के लिए काउंटर पर आए और पहली बार उन्होंने जाना कि मृत्यु के बाद भी आंखे काफी समय तक जीवित रहती हैं और वह किसी की आंखों में रोशनी पहुंचा सकती है. बारात में दूल्हे के हाथ में नेत्रदान महादान का संदेश देते हुए एक कटआउट था. इसी तरह बारात में आए हुए मेहमानों के पास भी नेत्रदान महादान का संदेश देते हुए तख्तियां मौजूद थीं. शादी में आए हुए मेहमानों और रास्ते में आने वाले लोगों को नेत्रदान जागरूकता के पम्पलेट भी बांटे गए.

झांकी रही आकर्षण का केंद्र
बारात में एक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही. जिस पर नेत्रदान को परिवार में परंपरा बनाए रखने का संदेश लिखा हुआ था. इसके साथ ही शादी समारोह में दो जोकर भी सभी मेहमानों के बीच जाकर नेत्रदान महादान का संदेश दे रहे थे. दूल्हे के तोरण मारने से पहले जितने भी मेहमान उपस्थित थे उन सभी के लिए एलईडी पर नेत्रदान जागरूकता का संदेश दिया.

शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि उनकी संस्था का ही पहला प्रयास था, जब पहली बार 3 वर्ष पूर्व दूल्हा दुल्हन ने अपने विवाह समारोह में नेत्रदान संकल्प शिविर रखा था. उसके उपरांत देश के कई सारे वैवाहिक समारोह में इसी आयोजन को दोहराया गया. अब इस बार संस्था की ओर से दूल्हे की बारात के माध्यम से नेत्रदान का संदेश देते हुए जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है. इस तरह का आयोजन भी देश में पहली बार किया जा रहा है.

दुल्हा दुल्हन ने लिया नेत्रदान का संकल्प
दूल्हे ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे अपना उद्देश्य बताते हुए कहा कि, जिस तरह से ईश्वर ने मेरी दुनिया में रंग भरे हैं, मैं चाहता हूँ कि, मेरे इस दुनिया से जाने के बाद किसी और की दुनिया भी रंगीन हो और यह संदेश समाज के लोगों में जा सके. इसलिए विवाह उत्सव में जहां समाज के सभी लोग इकट्ठे होते हैं, मैंने यह नेत्रदान संकल्प शिविर और सपत्निक स्वयं के नेत्रदान संकल्प का निर्णय लिया. देर रात तक विवाह समारोह में 230 व्यक्तियों ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे गए. ज्यादातर लोग नेत्रदान के बारे में जानते समझते थे, पर संकल्प भरने का मौका इस विवाह समारोह में ही संभव हो पाया है. राठौर समाज के सभी पदाधिकारियों ने सोनू जी के इस प्रयास की खूब सराहना की.

Jodhpur Cylinder Blast: सीएम गहलोत ने की मुआवजे की घोषणा, कहा- 'ऐसी दुखद घटना दोबारा न हो, इसके लिए होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget