एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने वसुंधरा राजे के साथ दूसरी बार किए बाला जी के दर्शन, निकाले जा रहे ये राजनीतिक मायने

Rajasthan POlitics: वसुंधरा के सीएम रहते नितिन गडकरी साथ में गए थे सालासार बालाजी का दर्शन करने, सालों बाद फिर हुई वापसी, मांगीलाल पुजारी ने कराई पूजा अर्चना।

Rajasthan Politics: राजस्थान में कल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkaru) थे. सीकर में कल खाचरियावास में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत (Bhairon Singh Shekhawat) की पुण्यतिथि थी. जहां पर प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) ने कई बड़ी बातें कहीं हैं. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद चूरू में स्थित सालासर के बालाजी मंदिर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और राजे ने दर्शन किये.

मंदिर के पुजारी मांगी लाल पुजारी ने पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पूरा कराया. जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी दूसरी बार बालाजी के दर्शन किये हैं. इसके पहले जब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी करीब 7-8 साल पहले तब गडकरी साथ में मंदिर में पूजा अर्चना की थी. मांगी लाल पुजारी ने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार यह पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पूरा कराई है. इसके कई राजनीतिक संकेत माने जा रहे हैं. क्योंकि, चार मार्च को राजे ने अपना जन्मदिन यही पर मनाया था. उस दौरान एक बड़ा कार्यक्रम भी हुआ था. अब फिर एक बार यहां पूजा अर्चना के कार्यक्रम को उसी क्रम में देखा जा रहा है.  

राजे ने बताई 1996 की कहानी 

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत उस वक्त बहुत आहत हुए,जब एक तरफ़ तो उनकी 1996 में क्लीवलैंड में हार्ट की सर्जरी हो रही थी और दूसरी ओर जयपुर में उनकी सरकार गिराने के लिए ‘ऑपरेशन’ चल रहा था. हालाँकि, कांग्रेस इसमें सफल नही हुई. राजे ने कहा कि सभी दलों के राजनेताओं से भैरों सिंह जी के मधुर सम्बंध थे. स्व.हरिदेव जोशी एसएमएस में भर्ती हुए,तब स्व.भैरों सिंह सीएम थे. वे जोशी के पास नियमित अस्पताल जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछते थे. चिकित्सकों को निर्देश देते थे. एक बार जोशी ने शेखावत से कहा आपसे मिलना है, सीएमओ आजाऊँ ? उन्होंने मना कर दिया. अगले आधे घंटे में वे जोशी जी के घर पहुँच गये. 

सुखाड़िया से थे अच्छे संबंध 

जोशी से ही नहीं उनके पूर्व सीएम स्व.मोहन लाल सुखाडिया सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मधुर सम्बंध थे. इसका अर्थ ये नहीं था कि वे आपस में मिले हुए थे,जब भी संगठन की बात आती, भैरों सिंह जी चट्टान की तरह उनके ख़िलाफ़ खड़े हो जाते थे. उन्होंने कहा कि मुझे  झालावाड़ भेजने के निर्णय में भैरों सिंह जी की दूर दृष्टि थी. उन्हीं के कारण मुझे प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला. भैरों सिंह कहते थे कि कठिन समय में व्यक्ति तप करके तो निखरता ही है, उसे अपने परायों की भी पहचान होती है.

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget