एक्सप्लोरर

धौलपुर के बीहड़ में डकैत लुक्का गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 100 राउंड से ज्यादा चली गोलियां, एक गिरफ्तार

Dholpur News: धौलपुर में पुलिस और कुख्यात डकैत लुक्का गैंग के बीच बीहड़ों में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों तरफ से 100 राउंड से ज्यादा गोली चली. इस दौरान लुक्का गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस और लुक्का डकैत गिरोह के बीच मुठभेड़ में 100 राउंड से भी ज्यादा फायरिंग हुई है. मुठभेड़ में लुक्का डकैत गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि छह डकैत फरार हो गए है. दिहौली थाना अधिकारी को पुलिस कांस्टेबल द्वारा सुचना मूली थी कि डकैत धर्मेन्द्र गुर्जर उर्फ लुक्का अपने गिरोह के सदस्यों के साथ थाना दिहौली क्षेत्र के गांव जुगईपुरा के पास मंदिर पर है. 

इसके बाद दिहौली थाना अधिकारी परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ सिद्ध बाबा मंदिर के पास जुगईपुर के बीहड़ों में पंहुच गए. इस दौरान पुलिस को देखते ही लुक्का की गैंग ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की इस दौरान दोनों तरफ से लगभग 100 राउंड से भी अधिक फायरिंग की गई.  मुठभेड़ में वांछित डकैत धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ लुक्का अपने गिरोह के सदस्यों के साथ भाग गया, लेकिन पुलिस ने उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया. 

लुक्का डकैत के खिलाफ 25 से ज्यादा मामले दर्ज
बता दें गिरफ्तार डकैत की पहचान सतीश गुरजट गांव जुगईपुरा के रूप में हुई है. वहीं पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों को तलाश करने में जुटी है. धौलपुर शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम देव का पुरा का मूल निवासी धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ लुक्का के खिलाफ राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज है. धर्मेंद्र उर्फ लुक्का पर हत्या, लूट के 25 से अधिक आरोप हैं. उसे चार साल पहले धौलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 2022 में पैरोल मिलने के बाद से वह फरार हो गया था.

सीओ मनिया राजेश कुमार शर्मा ने बताया है कि लुक्का डकैत गिरोह की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम जंगल पहुंची थी. पुलिस को देखते ही लुक्का गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. डकैतों ने पुलिस पर लगभग 60 राउंड फायरिंग की है. अपने बचाव में पुलिस ने भी 45 राउंड फायरिंग की है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक डकैत सतीश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डकैत धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का सहित लगभग छह डकैत भाग गए. पुलिस फरार डकौतों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का पूर्व CM अशोक गहलोत पर निशाना, कहा- 'आपकी चहेती मछलियां...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget