एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एक जनवरी से पहले मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम, इलेक्शन कमीशन ने जारी की तारीख

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. निर्वाचन विभाग ने इसके लिए तारीखों का एलान कर दिया है.

Udaipur News: राजस्थान में अगले साल चुनाव होने वाले हैं. इसी क्रम में कोई भी युवा या अन्य मतदाता सूचियों में अपना नाम जुड़वाना चाहता है तो इसके लिए निर्वाचन विभाग से तारीख की घोषणा की है. इसके लिए निर्वाचन विभाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है जिसके लिए जिला स्तर पर बैठके भी आयोजित होने लगी है. इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन, दावे और आपत्तियों प्राप्त करने की अवधि, मतदाता सूचियां की प्रविष्टियां का सत्यापन, दावे और आपत्तियों पर निस्तारण सहित मतदाता सूची के प्रकाशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. 

यह रहेगी महत्वपूर्ण तिथियां
उदयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ताराचंद मीणा ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन बुधवार 9 नवंबर को किया गया है. मतदाता सूचियों के प्रारूप पर 8 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों प्राप्त की जाएगी. 12 नवंबर और 26 नवंबर को मतदाता सूचियां के संबंधित भागों की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय और आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन और सत्यापन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 13 नवंबर और 27 नवंबर को अभियान की विशेष रूप से बूथ लेवल अभिकर्ताओें के साथ बैठक कर दावे और आपत्तियों प्राप्त की जाएंगे. इसी क्रम में 26 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा. अंत में 5 जनवरी गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बुनकर ने बताया कि निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने हेतु चार अहर्ता तिथियां तय की गई है.

Jodhpur News: शादी के बाद मां बन पास की थी UPSC परीक्षा, जानें- अमृता दुहान कैसे बनीं 'दबंग' पुलिस अधिकारी?

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साल में चार अवसर
निर्वाचन विभाग द्वारा निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने के लिए साल में चार अवसर दिए जा रहे हैं जो कि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर है. इन चार अवसरों पर मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं. अलग-अलग जगहों पर मतदान केंद्रों के सुव्यवस्थीकरण और पुनर्गठन, मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु नवीन आवेदन, एवीएसपी पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप, जिला संपर्क केंद्र, टोल फ्री नंबर 1950, मतदाता फोटो पहचान पत्र को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से वितरण सहित अन्य विषयों पर बताया जा रहा है.

चुनाव में ना हो समस्या इसलिए पहले ही उठाया कदम
जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आमजन से आह्वान किया है कि मतदाता सूचियां के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आवश्यक सुधार या परिवर्तन अभी समय पर करवा लें. उन्होंने कहा कि अक्सर चुनाव के समय विभिन्न व्यक्तियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा आपत्तियां अचानक से दर्ज कराई जाती है, जबकि अभी ऐसा करने के लिए सभी को पर्याप्त समय और अवसर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर हम सब मिलकर अभी ही मतदाता सूचियां को ठीक कर लेंगे तो भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget