एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुर में ईद मनाने के लिए हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम समाज के लोग, दिखा मेले जैसा नजारा

भरतपुर में ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया. हजारों मुस्लिमों ने अमन चैन की दुआ मांगी. राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर उन्हें मुबारकबाद दी.

Rajasthan News:  राजस्थान के भरतपुर जिले में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया. कुम्हेर गेट स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अता की गई जिसमें हजारों मुस्लिम ने अमन चैन की दुआ मांगी. ईदगाह में सुबह से ही मुस्लिमों समुदाय के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी और ईदगाह के बाहर मेले जैसा नजारा था. इस दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर उन्हें मुबारकबाद दी. इस दौरान डॉ. गर्ग का मुस्लिम समाज के लोगों ने माला, साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 

भाईचारा और प्रेम को बढ़ाने का संदेश देने वाला त्यौहार
ईद के मौके पर राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए, उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ाने का संदेश देने वाला त्यौहार है. राज्यमंत्री ने सभी से भाईचारे के साथ रहने और मानव कल्याण के लिए कार्य करने के साथ ही विकास मे सहभागिता निभाने का आह्वान किया. 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद के त्यौहार पर ईदगाह के बाहर सुबह से ही खैरात लेने वालो की लाइन लग गई.| मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में ईद की नमाज अता करने पहुंचे जहां लोगों ने खैरात बांटकर देश और अपने परिवार में अमन चैन की दुआ मांगी. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और ईदगाह के बाहर व बाजार में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया था. ईदगाह के आसपास एएसपी, सीओ सिटी सहित कई पुलिस थानों का जाब्ता व घुड़सवार पुलिस के जवान स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. नमाज अता करने के बाद सभी हिन्दू-मुस्लिम ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईद त्यौहार पर बाजारों में भी खासी रौनक नजर आई. इस दौरान इमाम मोहम्मद आबिद ने बताया की ईद के त्यौहार पर ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज में शामिल हुए है और इस मौके पर सभी लोगों को अल्लाह ताला का पैगाम देता हूं कि देश और दुनिया में आपसी भाईचारा कायम रखें.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: आप नेता शिवचरण गोयल का बड़ा आरोप, बोले- 'सवाल पूछने वाले को पद देकर चुप कराते हैं गहलोत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget