एक्सप्लोरर

Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अधिकारियों को फटकार, बोले- अब काम करना पड़ेगा, अपराधियों की सम्पत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अब काम करना पड़ेगा. वहीं उन्होंने अपराधियों की सम्पत्तियों पर चलाने और स्कूलों में ड्रेस कोड का पालन करने की बात कही.

Rajasthan News: अपने सख्त अंदाज के लिए पहचान रखने वाले शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में अधिकारियों को चेतावनी दी की अब काम करना पडेगा, अपराधियों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलेगा और स्कूल में बहुरूपिया बनकर, घूंघट या मुंह ढककर नहीं आ सकेंगे. स्कूलों में ड्रेस का पालना करना होगा. वहीं उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्ति पर लगे कर्मचारी व शिक्षकों को मूल स्थानों पर भेजा जाए. 

‘2 दिन में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश’
पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिषद की सामान्य बैठक में निर्देश दिए कि विकास कार्यों में भेदभाव, द्वेषतापूर्ण कार्य न हो. पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं गुणवत्तायुक्त हों, आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कमेटी द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. दिलावर ने भीमपुरा योजना से वंचित गांवों को दो दिन में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. जल जीवन मिशन में टंकी निर्माण अधूरा रहने, पेयजल लाईन फूटने इत्यादि की शिकायतों की कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए.

'सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो’
मंत्री मदन दिलावर ने कनेक्शन से वंचित प्रकरणों की जांच दस दिन में कमेटी द्वारा कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शहरों की तरह गांवों में भी सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की योजना बनाई जाए. सड़क संबंधी समस्याओं पर उन्होंने कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण बने. उन्होंने खनिज अभियंता एवं पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

‘वित्त आयोग की 60 प्रतिशत राशि सिर्फ स्वच्छता पर खर्च हो’
पंचायत राज मंत्री ने निर्देश दिए कि वित्त आयोग की 60 प्रतिशत राशि सिर्फ स्वच्छता पर खर्च हो, सभी मिलकर स्वच्छता के लिए कार्य करें. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ रहें, सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने 15 फरवरी को सूर्य नमस्कार के आयोजन में सभी वर्गों की भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को इस तरह से अधिकाधिक जन भागीदारी के साथ किया जाए कि हम विश्व रिकॉर्ड बना सकें.

यह भी पढ़ें: Kota News: खाली प्लॉट में भरा पानी बना जानलेवा, खेलने गए 3 साल के मासूम की डूबने से मौत, परिजनों ने UIT पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget