एक्सप्लोरर

Dungarpur News: वर्चस्व बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में कर रहे थे उकसाने वाला मैसेज, एडमिन की पीट-पीट कर हत्या

Rajasthan News: इन दोनों ग्रुप में कॉमन क्षेत्र के युवकों को जोड़ा गया था ताकि वे अपना वर्चस्व और प्रभाव बनाए रखें. वे एक दूसरे पर अनावश्यक उकसाने वाली टिप्पणियां कर रहे थे.

Rajasthan Crime News: सोशल मीडिया के फायदे नुकसान के बारे में सभी जान रहे हैं. लोग यह भी जानते हैं कि सोशल मीडिया किस तरह जिंदगियों में जहर घोल रहा है. इसी के कारण कई घटनाएं हो रही है लेकिन राजस्थान के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में चौंकाने वाली घटना हुई है. यहां दो ग्रुप के एडमिन ने अपने गांव के युवाओं में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए उकसाने वाले मैसेज किये. इसके बाद एक ग्रुप के एडमिन सहित 5 युवकों ने दूसरे ग्रुप के एडमिन की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. डूंगरपुर पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या हुई थी घटना
घटना डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में 9 अगस्त को हुई थी. इसमें दोवड़ा के रामगढ़ निवासी नरेश कलासुआ मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 9 अगस्त को मैं कमलेश और लोकेश तीनों मोटरसाईकिल से रामगढ खरोड फला जाने वाले रास्ते से रवाना हुये. नेडा पछोर तालाब के रिंग रोड पर पहुंचे तो सामने से गांव के ही किशोर, हितेष और अन्य तीन लोग मोटरसाईकिल लेकर आए. उनके पास लाठी और पाईप थी. उन्होंने आते ही गाली गलौज कर कमलेश से मारपीट शुरू कर दी. इसमें कमलेश के शरीर पर गभीर चोटें आईं जिससे उसे हॉस्पिटल भर्ती कराया लेकिन 13 अगस्त को मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jaipur News: जयपुर में पुजारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मंदिर समिति के सदस्यों से चल रहा था विवाद

ग्रुप एडमिन की हत्या 
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रार्थी पक्ष और आरोपी पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों पक्षों के सोशल मीडिया पर बुलेट ग्रुप और 007 ग्रुप चल रहे थे. इन दोनों ग्रुप में कॉमन क्षेत्र के युवकों को जोड़ा गया था ताकि दोनों ग्रुप अपने हम उम्र लड़कों में अपना वर्चस्व और प्रभाव बनाए रखें. वे इसके लिए एक दूसरे पर अनावश्यक उकसाने वाली टिप्पणियां कर रहे थे. इसी बात को लेकर 007 ग्रुप केआरोपियों द्वारा बुलेट ग्रुप के एडमिन कमलेश पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला करने से मौत होना पाया गया.

Rajasthan Police Constable Bharti 2022: राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का इस दिन आ सकता है रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget