एक्सप्लोरर

Jaipur Accident: जयपुर दिल्ली नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

जयपुर दिल्ली नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की जबरदस्त भिडंत के बाद आग लग गई. इस घटना में ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई.

राजस्थान के शाहपुरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया. दरअसल क्षेत्र के जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहपुरा के पास नींझर मोड़ के करीब दो ट्रकों की हुई भिड़ंत में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया. हादसा इतना भीषण था कि केबिन से लोग ड्राइवर को बाहर नहीं निकाल सके. वहीं तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे.

इधर घटना की सूचना मिलते ही भाबरु थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और ड्राइवर के शव को  केबिन से बाहर निकालकर शाहपुरा सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है. जिंदा जले ड्राइवर की पहचान राजेंद्र शर्मा नीमराणा बड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है. 

कोटा स्टोन के खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर ड्राइवर राजेंद्र शर्मा कंटेनर में तंबाकू भरकर जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था. यहां नींझर मोड़ के पास कोटा स्टोन से भरा हुआ ट्रेलर खड़ा हुआ था. इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर टेलर से भीड़ गया.  दोनों वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत से कंटेनर के केबिन में आग लग गई और ड्राइवर राजेंद्र शर्मा केबिन में फस गया. ड्राइवर राजेंद्र शर्मा को हादसे के बाद लोगों ने काफी निकालने की कोशिश भी की. लेकिन भिड़ंत इतनी तेज थी कि बिना क्रेन की मदद से राजेंद्र को बाहर निकालना मुश्किल था. इधर आग की लपटें बढ़ती जा रही थी और  ड्राइवर राजेंद्र मदद की गुहार लगा रहा था.  हादसे के बाद लोगों ने पानी का छिड़काव  सहित कई रेस्क्यू के तरीके अपनाएं लेकिन कुछ नहीं हो सका और ड्राइवर की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

सड़क पर हुए हादसे के बाद हाईवे पर लगा 2 घंटे जाम
वहीं घटना के बाद हाईवे पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा. इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई.  पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और क्रेन की मदद से वाहनों को एक साइड करवा कर जाम को खुलवाया और फिर यातायात को सुचारू करवाया,  उधर घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर के परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget