एक्सप्लोरर

Diwali 2023: राजस्थान में पटाखों पर भी चढ़ा चुनावी रंग, इको फ्रेंडली 'मोदी एटम बम' की बजारों में धूम

Diwali 2023: इको फ्रेंडली पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बेरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने के कारण 80-90 फीसदी तक प्रदूषण कम होगा. साथ ही इस बार राजस्थान में पटाखों में भी चुनावी रंग देखने को मिला.

Happy Diwali 2023: देश भर में दीपावली के त्योहार पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है और जमकर खरीदारी भी हो रही है. दीपावली पर पटाखों की कई सारी नई वैरायटी भी इस बार बाजार में आ गई है. ऐसे में इस बार दीपावली पर राजस्थान के बाजारों में कम आवाज वाले और इको फ्रेंडली पटाखों की धूम देखने को मिल रही है. इको फ्रेंडली पटाखे की खास बात यह है कि इन पटाखों की पैकिंग में संबंधित कंपनी द्वारा कोड भी दिया गया है, ताकि ग्राहक खुद भी इस बात की पुष्टि कर सके की पटाखा इको फ्रेंडली है या नहीं है. 

दरअसल, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे इस बार कम मात्रा में ही बाजार में आए हैं. वहीं इको फ्रेंडली पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बेरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने के कारण 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक प्रदूषण कम होगा. हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखे बहुत ज्यादा महंगे बिक रहे हैं. राजस्थान में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में पटाखों में भी चुनावी रंग देखने को मिल रहा है. इस बार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले 'मोदी एटम बम' की धूम ज्यादा है. वहीं 4-जी और 5-जी चकरी, फ्लैश लाइट कैमरा बम, डांसिंग तारातूली, गरबा तारातुली, फुलझरिया पॉप अप बम ग्रहकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं.

दुकानदारों ने क्या कहा?
वहीं दुकानदारों ने बताया कि बिग शॉट, ब्रेकआउट स्पिनर, कलर चेंजिंग अनार, 3 स्टार, सुतली बम, रॉकेट आदि भी पसंद किए जा रहे हैं. एक दुकानदार ने बताया कि इको फ्रेंडली पटाखों को जलाने से प्रदूषण बहुत कम होता है. अभी कई तरह के और भी नए पटाखे बाजार में आएंगे. बाजार में पटाखे की दुकानों पर इको फ्रेंडली थ्रू बम पॉप अप, कलरफुल पेंसिल, फैंसी पटाखे अब ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. बच्चों के लिए ट्राई कलर जिराफ आदि रोशनी विज्ञान वाले पटाखे भी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime News: ज्वेलर के साथ लूटपाट और हत्या करने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक ही परिवार से हैं आरोपी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget