एक्सप्लोरर

Rajasthan: जयपुर में निर्जला एकादशी पर शराब बांटना पड़ा भारी, 'लप्पू सचिन' समेत 7 गिरफ्तार

Jaipur News: जयपुर में निर्जला एकादशी पर शराब बांटने के मामले में सीएम भजनलाल शर्मा के आदेश पर पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लप्पू सचिन समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: जयपुर में निर्जला एकादशी के दिन सड़कों पर शराब बांटे जाने के मामले में सीएम भजनलाल शर्मा के सख्त रुख के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लप्पू सचिन समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जयपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है. आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगह से की गई है.

पुलिस ने माना है कि निर्जला एकादशी के दिन सड़कों पर सरेआम शराब का वितरण किए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उस दिन तमाम लोग व्रत रहते हैं और सड़कों पर जगह-जगह ठंडे पानी व शरबत का वितरण किया जाता है. गौरतलब है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी नाराजगी जताई थी. उन्होंने पुलिस को इस बारे में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. सीएम भजन लाल शर्मा के सख्त रुख के बाद जयपुर पुलिस इस मामले में एक्शन में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई की.

छह अन्य लोगों को भी किया गया है गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लप्पू सचिन ने यूट्यूब-फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सड़कों पर शराब बांटी थी और उसका वीडियो बनाया था. आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर आए थे, जबकि शराब को उन्होंने एक ऑटो पर रखा था. पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लप्पू सचिन के साथ ही उसकी टीम के छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

शराब के साथ दी गई थी नमकीन
वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि वाहनों को रोक-रोककर लोगों को गिलास में शराब बांटी जा रही थी. कई लोगों को शराब के साथ नमकीन भी दी गई थी. इस मामले में जयपुर शहर के मानसरोवर थाने में केस दर्ज किया गया है.

जयपुर पुलिस ने कार्रवाई के प्रेस नोट के साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने  के फेर में जन भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही उन्हें जेल भी भेजा जाएगा. लोगों को कानून के खिलाफ कोई काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: जयपुर से पिकनिक मनाने टोंक गए थे 11 दोस्त, बनास नदी में डूबने से 8 की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget