एक्सप्लोरर

Rajasthan: दिल्ली से झांसी जा रही गरीबरथ ट्रेन में बम होने की सूचना, तलाशी के लिए मुरैना से पहुंची टीम

Rajasthan News: जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एसी कोच बी-2 में बम होने की सूचना मिली था. सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और अधिकांश बोगियों से यात्रियों को नीचे उतार लिया गया.

Bomb Disposal Squad in Garibrath: सोमवार को रेलवे विभाग को दिल्ली से झांसी जा रही गरीबरथ में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ट्रेन को राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी स्टॉप किया गया. इसके बाद गरीबरथ में बम तलाशने के लिए मध्य प्रदेश के मुरैना से दस्ता पहुंचा. 

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एसी कोच बी-2 में बम होने की सूचना मिली था. सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और अधिकांश बोगियों से यात्रियों को नीचे उतार लिया गया. इसके बाद रेल पुलिस ने तलाशी शुरू की. धौलपुर का डॉग स्कॉड भी तलाशी में जुट गया. वहीं, मुरैना से बम डिस्पोजल दस्ता भी वहां पहुंचा और बम की तलाशी शुरू की गई. ट्रेन को करीब 9.00 बजे स्टेशन पर रोका गया था और जांच जारी है. 

रांची जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना फर्जी
गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली से झारखंड के देवघर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी, जिससे हड़कंप मच गया. इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई. सूचना के अफवाह निकलने पर एहतियात के तौर पर लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मॉक ड्रिल भी किया गया.

बताया जाता है कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) पर दोपहर 12:20 बजे फ्लाइट की लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया. हवाई अड्डे पर सुरक्षा खतरे का पता लगाने के लिए जांच की गई, लेकिन यह सूचना अफवाह निकली. जांच पूरी होने के बाद विमान को देवघर के लिए फिर रवाना किया गया. इस बाबत इंडिगो एयलाइंस की ओर जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6191 को बम की धमकी के बाद लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया. वहां सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ के लिए मंजूरी दे दी गई.

एयरलाइंस ने बताया कि उसकी ओर से जांच में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग किया गया. इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि टेकऑफ के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया. इस संबंध में देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सह डीएसपी सुमन आनंद ने बताया कि दरअसल सूरत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जो बाद में अफवाह साबित हुई.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'राजस्थान पुलिस ने किया जघन्य अपराध, दर्ज हो केस', BJP सांसद रंजीता कोली ने NCW को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget