एक्सप्लोरर

Deva Gurjar Murder Case: देवा गुर्जर की हत्या के मामले में एसआईटी की टीम को मिली ये अहम सफलता

Deva Gurjar Murder Case: एसआईटी टीम के एएसपी ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के मध्य प्रदेश भागने के बाद झाबुआ और इंदौर के आस-पास लोकेशन पाए जाने पर टीम को वहां भेजा गया था.

Deva Gurjar Murder Case: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्या के मामले में एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी बाबूलाल गुर्जर (Babulal Gurjar) सहित पांच आरोपियों को डिटेन कर लिया है. एसआईटी की टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही दूसरे आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन के करीबी दोस्त बाबूलाल गुर्जर से हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जो उसकी हत्या की गई.
 
एसआईटी टीम के एएसपी पारस जैन ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के मध्य प्रदेश भागने के बाद झाबुआ और इंदौर के आसपास लोकेशन पाए जाने पर टीम को वहां भेजा गया था. मध्य प्रदेश पुलिस की सहायता से नाकाबंदी करवाई गई. नाकाबंदी देख आरोपी वापस राजस्थान की ओर आने लगे तो कनवास थानाधिकारी ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबूलाल गुर्जर सहित बापू धाकड़, बलराम जाट और सुखराम जाट को डिटेन कर लिया. चारों आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है.
 
देवा गुर्जर के परिजनों ने दर्ज कराई थी 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में रावतभाटा पुलिस ने एक नामजद आरोपी चेचट निवासी मनोज गुर्जर को गिरफ्तार किया है. टीम सभी पहलुओं पर जांच कर कर रही है. गौरतलब है कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने रावतभाटा पुलिस थाने में 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की ओर से पांच टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही हैं. इस मामले में एसआईटी टीम गठन से पूर्व बेंगू सीआई रतन सिंह जांच अधिकारी थे. एसआईटी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद टीम में आए सभी सदस्यों को जांच के लिए क्षेत्र के आसपास और रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेने के निर्देश दिए.
 
जंगल में चलाया जा रहा सर्च अभियान
 
उधर जंगल में ड्रोन उड़ा कर अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है. एएसपी रवि जैन ने बताया कि इन बदमाशों को जल्द चित्तौड़ जिला रावतभाटा पुलिस को सौंपा जाएगा. बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस ने कोटा जिला ग्रामीण के चेचट थाना क्षेत्र के खेड़ा रुद्रा, बक्शपुरा, घाटोली, दामोदरपुरा और रामपुरिया गांव में भी दबिश दी है. साथ ही मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है. जंगल में ड्रोन उड़ा कर भी आरोपियों की तलाश और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
 
वायरल वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान
 
घटना के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर देवा डॉन पर हुए हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सैलून की दुकान पर करीब 13 लोग हाथों में हथियार और सरिया लेकर जाते हुए नजर आए थे. इसके बाद सैलून की दुकान पर हमला करते हुए दिखे. हमले में चीखने-चिल्लाने की आवाज के साथ वीडियो में हमलावर साफ तौर से नजर आ रहे थे. ऐसे में पुलिस को भी इस वीडियो से काफी अहम सुराग हाथ लगे. पुलिस ने वीडियो के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की और टीमें गठित की. वहीं एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बाबूलाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. जल्दी दूसरे आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget