एक्सप्लोरर

Rajasthan News: CM अशोक गहलोत ने करौली की घटना के बहाने साधा निशाना, कहा- BJP को भरोसा हो गया है कि...

Ashok Gehlot: एक साल में पेट्रोल 27, डीजल 25 रुपए महंगा हुआ, लेकिन मोदी जी महंगाई का 'म' बोलने को तैयार नहीं हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के करौली में शनिवार को नव संवत्सर के मौके पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव और उपद्रव के बाद शहर में आज यानि गुरुवार को भी कर्फ्यू जारी है. इसके साथ ही शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को सात अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है.  इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर तीखा हमला किया है. गहलोत ने कहा कि "बीजेपी को भरोसा हो गया है कि कितनी भी महंगाई बढ़ जाए पर धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेंगे. आप सब तैयारी कर लें, 2023 में राजस्थान और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देकर राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना है."

अच्छे दिन आएंगे से, अच्छे दिन कहां गए की स्थिती आ गई
साथ ही बीजेपी ने जो पूर्व में जनता से वादे किए हैं उसको लेकर तंज कसते हुए कहा कि, "अच्छे दिन आएंगे से, अच्छे दिन कहां गए, की स्थिती आ गई है. बीजेपी 2014 से पहले कहती थी, बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार. बीजेपी के राज में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सब्जी, तेल, कपड़े, दूध, दवा, मोबाईल, टीवी रिचार्ज. हाईवे का टोल टैक्स सब मंहगा हो गया है."

सीएम अशोक गहलोत ने PM मोदी के भाषण का किया जिक्र
सीएम अशोक गहलोत ने 2013 में पीएम नरेन्द्र मोदी का एक भाषण का जिक्र किया जिसमें नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि, "आप मुझे बताइये अगर इसी प्रकार से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खायेगा? आज प्रधानमंत्री (डा. मनमोहन सिंह) यहां आए थे, लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई का 'म बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. इनका अहंकार इतना है कि महंगाई के लिए एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं हैं." 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां एक क्लिक में चेक करें दिल्ली, यूपी सहित तमाम राज्यों में तेल की नई कीमत

गैस सिलेंडर महंगा कर दिया, याद करके जाइये- मोदी
इस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा था कि, "मरो तो मरो आपका नसीब. अरे गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है. बच्चा रात-रात रोता है, मां आंसू पीकर सोती है और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है. ये गरीबी का हाल कर दिया है. 4 तारीख को वोट करने जाएं तो जरा घर में जो गैस सिलेंडर हैं ना उसको जरा नमस्कार करके जाइये. गैस सिलेंडर छीन लिए इन लोगों ने और गैस जिस प्रकार से महंगा कर दिया है याद करके जाइये." 

मोदी जी महंगाई का 'म' बोलने को तैयार नहीं- अशोक गहलोत  
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व में बीजेपी की ही बातों को बिंदुवार जनता को याद दिलाया. उन्होंने कहा, तब गैस का सिलेंडर 450 का हुआ करता था जो आज 900 रुपये का हो गया है, पर मोदी जी महंगाई का म बोलने को तैयार नहीं हैं. देश का कर्ज बढ़ता जा रहा है मोदी जी के 7 साल में ढाई गुना कर्ज बढ़ गया, 2014 में लगभग 57 लाख करोड़ का कर्ज था जो 2022 में यह बढ़कर एक लाख 36 लाख करोड़ हो गया है.

बीजेपी को भरोसा, महंगाई पर धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है इसलिए समाज में अपराध भी पढ़ रहे हैं. एक साल में पेट्रोल 27, डीजल 25 रुपए महंगा हुआ. दिवाली पर पेट्रोल 5, डीजल 10 रुपए सस्ता किया. अब 14 रुपए मंहगा कर दिया है. बीजेपी को भरोसा हो गया है कि कितनी भी महंगाई बढ़ जाए पर धार्मिक ध्रुवीकरण से वो चुनाव जीत लेंगे.

यह भी पढ़ें: Karauli Violence: करौली हिंसा को लकेर केंद्रीय मंत्रियों ने राजस्थान सरकार पर बोला हमला, कहा- तुष्टीकरण की वजह से हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget