एक्सप्लोरर

डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्या मामला: जयपुर में छुपा बैठा था शूटर, खुद को स्टूडेंट बताकर लिया था किराये का घर

10 नवंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी केस के आरोपी प्रदीप सिंह की पंजाब के फरीदकोट में हत्या कर दी गई थी. जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोल रहा था, तब उसपर बाइक सवार शूटर्स ने गोलियां चलाई थीं.

Dera Follower Case: डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्या मामले में पंजाब में वांछित चल रहे गैंगस्टर रमजान खान जयपुर में रहने के लिए स्टूडेंट बन गया था. रोहतक निवासी रमजान खान जयपुर में राज हुड्डा के रूप में रह रहा था. उसने जयपुर में रहने के लिए बड़ी चाल चली. उसने अपने आप को स्टूडेंट बताया और नाम भी रमजान खान की जगह राज हुड्डा रखा. किराये के मकान में उसके साथ दो स्टूडेंट और थे. दोनों छात्र हैप्पी और साहिल से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच में पता चला है कि रामनगरिया के ज्ञानविहार कॉलोनी में एक मकान मालिक के सामने गैंगस्टर ने खुद को एक स्टूडेंट बताया था. ओनर ने भी बिना वेरिफिकेशन के ही मकान किराये पर दे दिया था. 

कुछ दिनों से छुपा था यहां
इस मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम सुलेश चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर राज हुड्‌डा जयपुर के रामनगरिया में पिछले कुछ दिनों से छुपा था. पंजाब पुलिस को रविवार को गैंगस्टर के जयपुर में रहने की सूचना मिली. इसपर रविवार को पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के डीएसपी विक्रम बराड़ ने लोकल पुलिस से मदद मांगी थी. कमिश्नरेट स्पेशल टीम (CST)- एंटी टेरर स्क्वॉयड (ATS) की मदद से दोपहर को राज को पकड़ने की कोशिश हुई, जिसमें वह पुलिस के हाथ चढ़ गया. उसे भी पैर में गोली लगी है.

कुछ ऐसा है रमजान खान उर्फ़ राज का मामला
आरोपी राज हुड्‌डा हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी केस के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की पंजाब के फरीदकोट में हत्या हुई थी. प्रदीप सिंह की हत्या तब हुई जब वो अपनी दुकान खोल रहा था. उस समय 2 मोटरसाइकिल सवार 5 बदमाशों ने प्रदीप पर गोलियां चलाई थीं. इसमें प्रदीप सिंह की मौत हो गई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. शूटर्स में रमजान खान उर्फ़ राज हुड्डा शामिल था, जिसे पंजाब पुलिस तलाश रही थी. 

उसकी तलाश में पंजाब पुलिस जयपुर आई. यहां पर रामनगरिया के ज्ञान विहार कॉलोनी में पुलिस के साथ राज की मुठभेड़ हो गई, जिसमें राज के पैर पर चोट लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया. एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक राजेंद्र बागड़ी ने कहा कि गोली घुटने के आर-पार हुई है जिससे इसके कई टिशु डैमेज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Shraddha Murder Case: गुजरात चुनाव में श्रद्धा हत्याकांड की गूंज, CM गहलोत बोले- एक कौम को बनाया गया कातिल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget