एक्सप्लोरर

Rajasthan: हथियार के बल पर नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, वीडियो-फोटो वायरल करने की दी धमकी

Gang Rape Case: राजस्थान के डीग जिले में नाबालिग से हैवानियत की वारदात सामने आयी है. बदमाश बच्ची को हथियार के बल पर उठाकर ले गये. खेत में पांच आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया.

Rajasthan Crime News: डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बुधवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी. पुलिस ने आज (गुरुवर) 16 वर्षीय नाबालिग का मेडिकल करवाया. बताया जाता है कि हथियार के बल पर नाबालिग का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया गया. रात में लड़की को तीन बदमाश घर के बाहर से उठा ले गये थे. घर पर नाबालिग बेटी और बहू को अकेली छोड़कर महिला 29 दिसम्बर को पीहर गई थी. रात 10 बजे बच्ची घर से बाहर निकली.

तीन युवक बच्ची को हथियार का भय दिखाकर जबरदस्ती बाइक पर बिठाया. अपहरण कर बदमाश नाबालिग बच्ची को उत्तर प्रदेश की तरफ ले गए. सरसों के खेत में पहुंचने के बाद बदमाशों ने बाइक रोकी. खेत में पहले से और दो युवक मौजूद थे. पांचों दरिंदों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि घिनौनी करतूत को आरोपियों ने वीडियो में रिकॉर्ड भी कर लिया. उन्होंने बच्ची को घटना के बारे में बताने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी.

पांच दरिंदों ने नाबालिग बच्ची के साथ की दरिंदगी

महिला ने बताया कि बेटी के रोने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा एक किसान पहुंचा. किसान के पहुंचने पर सभी आरोपी अंधेरे में बाइक और जूते चप्पल छोड़कर फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक दो युवक सगे भाई हैं और तीन शादीशुदा हैं. थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन शादीशुदा युवकों के खिलाफ पॉक्सो, आईटी एक्ट और अपहरण का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गांव से फरार हैं. आरोपियों की बाइक को जब्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से भागे 2 बाघ, एक ने तीन लोगों को किया जख्मी, दूसरा अब भी लापता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget