एक्सप्लोरर

Biporjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का हल्का असर, आंगनबाड़ी केंद्र 16-17 जून को रहेंगे बंद

Cyclone Biparjoy Effect: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने के लिए उदयपुर में आपदा प्रबंधन हेतु जिला स्तर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है. प्रशासन ने इसके लिए दूरभाष नंबर भी जारी किया है.

Cyclone Biparjoy Landfall: अरब सागर (Arabian Sea) से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biporjoy) का प्रभाव उदयपुर (Udaipur) में शाम को हल्के रूप में देखने को मिल रहा है. शाम 7 बजे से हवाओं में अचानक से तेजी आ गई है. इसके प्रभाव से जिलेवासियों के बचाव और सुरक्षा के लिए पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की आज शाम को बैठक हुई है. जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा (Tarachand Meena) ने संबंधित विभाग और नागरिक सुरक्षा से जुड़े दलों और टीमों को आपदा से निपटने की सारी तैयारियों के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिये हैं. वहीं उन्होंने उदयपुरवासियों से एहतियात बरतने और सावधानी बरतने की अपील की है.

इस संबंध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी किया है. इसके तहत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 16 और 17 जून को अवकाश घोषित कर दिया है. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी और निर्देशों की पालन सुनिश्चित करने के साथ क्षतिग्रस्त, जर्जर और असुरक्षित इमारतों का किसी भी स्थिति में उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है. उन्होंने विभागीय कार्मिकों को चक्रवात से बचाव, सुरक्षा हेतु स्वयं सतर्क और जागरूक रहते हुए, ग्रामीणों को जागरूक करने की सलाह दी है.

18 जून तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के एक अन्य आदेश मुताबिक जिले के किसी भी अधिकारी या कार्मिक को 18 जून तक किसी भी तरह का अवकाश देने से मना कर दिया है. आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहने को कहा गया. कलेक्टर ने कहा कि समस्त ग्राम स्तरीय कार्मिकों जैसे पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, शिक्षकों के साथ समस्त जनप्रतिनिधि के माध्यम से आमजन तक इस तूफान की चेतावनी  और बचाव के संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित करें. 

आपदा प्रबंधन के लिया बनाया गया कंट्रोल रुम

उदयपुर जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसे लोग जो जर्जर भवन, कच्चे और टिनशेड के मकान में रह रहे हैं, जिनके गिरने की सम्भावना हो तो उनमें रह रहे लोगों को नजदीकी राजकीय भवन या राजकीय स्कूल में अस्थाई रूप से 16 और 17 जून के लिए शिफ्ट कर दिये जाएं. आपदा प्रबंधन हेतु जिला स्तर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है. जिसके दूरभाष नम्बर 0294-2414620 रहेगा. समस्त उपखण्ड मुख्यालयों पर भी इसी तरह का कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: क्या राजस्थान में कांग्रेस के कई मौजूदा विधायक हार रहे चुनाव? CM गहलोत ने दिया ऐसा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget