एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीपी जोशी को मेवाड़ का चेहरा बनाने की तैयारी? जानिए- अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे क्या है पूरी कहानी

Rajasthan News: सीपी जोशी को राजस्थान बीजेपी में किसी भी गुट का नहीं माना जाता है. ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी एक नए चहेरे की तलाश में थी.

Rajasthan New BJP President: चित्तौगढ़ से लगातार दो बार के सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ( Chandra Prakash Joshi) को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसके कई कयास लगाये जा रहे हैं. आखिर चुनाव से ठीक 6 महीने पहले अध्यक्ष बदलकर बीजेपी ने क्या संदेश दिया है. सीपी जोशी के लाने के पीछे कहानी क्या है? आइए जानते हैं.

कहा जा रहा है कि सीपी जोशी दो बार के सांसद हैं, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है. इन्हें किसी गुट का नहीं माना जाता है. उदयपुर के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनाये जाने के बाद बीजेपी का मेवाड़ का क्षेत्र खाली हो गया था. उससे एक नई लीडरशीप के तौर पर सीपी जोशी को लाने का यह एक प्रयोग माना जा रहा है. सीपी जोशी को केंद्र का खास माना जाता है.

किसी गुट के नहीं
सीपी जोशी को राजस्थान बीजेपी में किसी भी गुट का नहीं माना जाता है. पिछले दिनों बीजेपी में गुटबाजी की खबरें आमने आई थीं. इसे लेकर कई बार केंद्र तक मामला पहुंचा है. इसलिए बीजेपी एक नए चहेरे की तलाश में थी. सूत्रों का कहना है कि सीपी जोशी अभी 50 साल से कम उम्र के हैं. इन्हें बीजेपी ने प्रदेश में मजबूत पकड़ के लिए इन्हे आगे बढ़ाया है. राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा का कहना है कि सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाकर एक नई लीडरशीप के लिए बीजेपी ने फैसला लिया हो. क्योंकि सतीश पूनियां का कार्यकाल तीन साल का पूरा हो चुका था. इस तौर पर यह बदलाव देखा जा रहा है. 

चित्तौड़गढ़ में बढ़ता गया मार्जिन
सीपी जोशी दो बार लोकसभा चुनाव लड़े दोनों बार इनकी जीत हुई और जीत का मार्जिन भी बढ़ता गया. 2014 के चुनावों में 3 लाख 16 हजार 857 वोटों से जीत कर चित्तौड़गढ़ में एक रिकार्ड बनाया था. उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में चित्तौड़गढ़ सीट से सीपी जोशी ने कांग्रेस के गोपालसिंह शेखावत को 5 लाख 76 हजार 247 वोट से हराया था. सीपी जोशी ने इन चुनावों में अपने ही नाम दर्ज पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था. अंतर के लिहाज से चित्तौड़गढ़ संसदीय इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत थी और इसके बाद से ही सीपी जोशी की लोकप्रियता बढ़ती चली गई.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, सीपी जोशी बने राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget