एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, सीपी जोशी बने राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष

Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने सतीश पूनियां को हटाकर सीपी जोशी को राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने सतीश पूनियां की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये एक अहम फैसला माना जा रहा है. सीपी जोशी को सतीश पूनियां की जगह जिम्मेदारी सौंपी है.

पूरा हुआ सतीश पूनियां का कार्यकाल
बता दें कि सतीश पूनियां का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था. वहीं सीपी जोशी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बीजेपी के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना आसान नहीं होगा. बता दें कि सीपी जोशी हाल ही में हुए ब्राह्मण पंचायत में शामिल हुए थे. ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के ब्राह्मण समाज को साधने के लिए ये अहम फैसला लिया है. 

नेता प्रतिपक्ष का इंतजार
वहीं राजस्थान में बीजेपी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इसपर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद ये पद खाली हुआ था.

कौन हैं सीपी जोशी?
सीपी जोशी राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था. इसके बाद पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट दिया. जोशी पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की. इससे पहले सीपी जोशी पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा जोशी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वे अभी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Siyasi Scan: जब इस दिग्गज नेता ने कहा था, 'पायलट के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव', मच गया था सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget