एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: डीग में गौ तस्करों ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 गोवंशों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

Deeg Crime News: डीग पुलिस को सूचना मिली थी यहां पर कई दिनों से गोवंश की तस्करी हो रही है. बीती रात गौ तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम एक्टिव हो गई. पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Deeg News: राजस्थान के भरतपुर से सटे डीग जिले में देर रात पुलिस ने गौ तस्करों से 25 गोवंशों को मुक्त कराया. डीग जिले में पुलिस और गौ तस्करों की भिड़ंत हो गई. पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए गौ तस्करों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गौ तस्करों के फायरिंग के बावजदू पुलिस ने बहादुरी से उनका पीछा किया और दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गौ तस्करों के कब्जे से 25 गोवंश को मुक्त कराया है. 

इस संबंध में पुलिस की जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि कई दिनों से गौ तस्कर, गोवंशों को ट्रक में भरकर ले जाते हैं. विगत रात भी गौ तस्कर एक ट्रक में गौवंश भरकर ले जा रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम एक्टिव हो गई. पुलिस ने गौ तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी. इसी दौरान पुलिस टीम को गौ तस्कर एक ट्रक में 25 गोवंश भरकर हरियाणा की तरफ ले जाते हुए दिखे. जिसके बाद पुलिस की गाड़ी ने गौवंश से भरे ट्रक का पीछा किया, तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरंगि शुरू कर दी.

गौ तस्करों के ट्रक का फटा टायर 
गोवंश को लेकर जा रहे गौ तस्करों के ट्रक का टायर फट गया और उसके बाद पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी गौ तस्करों के पास से जब्त किए गए ट्रक से 25 गोवंश मुक्त कराए. गौ तस्करों के द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग से किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी है. गौ तस्करों द्वारा पुलिस पर हमला करने की घटना नगर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने ट्रक को जब्त कर 25 गोवंश को मुक्त कराकर गौशाला में शिफ्ट कर दिया है.

क्षेत्र में गौ तस्करों के हौसले बुलंद
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान असलम और सलमान के रुप में हुई, जो डीग जिल के रहने वाले हैं. गौरतलब है कि साल 2014 में बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार ने भरतपुर के मेवात क्षेत्र में गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए 5 गौरक्षा पुलिस चौकी खोली गई थी, लेकिन यहां पर पुलिस स्टाफ की तैनाती नहीं होने से सभी चौकियां ठप्प पड़ी हुई हैं. इससे गौ तस्करों के हौसले बुलंद हैं.

ये भी पढ़ें:

Kota News: सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाई सिगड़ी, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget