एक्सप्लोरर

Neet UG Counselling 2022: MCC ने सोमवार शाम जारी किया नोटिफिकेशन, इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से NEET UG 2022 की काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी गई है. प्रथम काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022 तक चलेगा.

Kota News: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने  सोमवार देर शाम अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. इसमें नीट यूजी 2022 की रैंक द्वारा 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा,  केन्द्रीय विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एएफएमसी और  केन्द्रीय नर्सिंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल घोषित कर दिया है. करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022 तक चलेगा.

अपने मनपसंद कॉलेज चुनना होगा
इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की च्वाइस को अपनी इच्छा अनुसार भरना होगा. इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित फीस का भुगतान भी करना होगा. जोकि ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा. 18 अक्टूबर 2022 को च्वाइस लॉकिंग, 19-20 अक्टूबर 2022 को सीट अलॉटमेंट प्रोसेस और चयनित विद्यार्थियों को 21 अक्टूबर  2022 को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया जाएगा. ये पूरी प्रक्रिया एमसीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी. विद्यार्थियों को 22 अक्टूबर 2022 से 28 अक्टूबर 2022 के मध्य आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेजों और फीस के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी.

Navratri: बूंदी के इस मंदिर में भक्तों की मुराद नहीं जाती है खाली, आज रात 12 बजे होगी विशेष पूजा, उमड़ी भीड़

द्वितीय राउंड की काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 से 7  नवंबर 2022 तक
द्वितीय राउंड की काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 से 7 नवंबर 2022 तक चलेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की च्वाइस को अपनी इच्छा अनुसार फिर से भरना होगा. 8 नवंबर 2022  को च्वाइस लॉकिंग, 9 से 10  नवंबर  तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेस और चयनित विद्यार्थियों को 11 नवंबर को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा. विद्यार्थियों को 12 से 18  नवंबर 2022  के मध्य आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेजों और फीस के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी.

सीट रिक्त रहने पर तृतीय काउंसलिंग होगी
इसके पश्चात काउंसलिंग के पश्चात 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे और अन्य मेडिकल कॉलेजेस की मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की जो भी सीटें रिक्त रह जाएंगी, उनके लिए एमसीसी तृतीय काउंसलिंग (मॉप-अप राउण्ड) करेगा. काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 23 से 28 नवंबर 2022 चलेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की च्वाइस को अपनी इच्छा अनुसार फिर से भरना होगा. 29  नवंबर  को च्वाइस लॉकिंग, 30 नवंबर    से 1 दिसंबर  तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेस और चयनित विद्यार्थियों को 3   दिसंबर  को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा. 

विद्यार्थियों को 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022  के मध्य आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेजों और फीस के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी. इसके पश्चात भी खाली रह गई सीटों पर एमसीसी स्ट्राय वेकन्सी राउंड आयोजित करेगा जिसकी समय अवधि 12 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2022 रहेगा. विद्यार्थियों को 14 दिसंबर  को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा. विद्यार्थियों को 15  दिसंबर   से 20 दिसंबर 2022 के मध्य आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेजों और फीस के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी.

Jaipur News: अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं बैंककर्मी, सुसाइड नोट में पति पर लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget