एक्सप्लोरर

Congress Protest: अडानी के मुद्दे पर आज कांग्रेस का मार्च, जयपुर में राजभवन घेराव की तैयारी, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

Congress Protest in Jaipur: केंद्र में राहुल गांधी लगातार अडानी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वहीं अब राजस्थान में कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोल रही है. आज राजभव घेराव में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

Jaipur News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज सुबह 8 बजे जयपुर में राजभवन का घेराव (Congress Protest) करेगी. इसके लिए कांग्रेस की पूरी तैयारी हो चुकी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) भी रहेंगे. राजभवन घेराव से कांग्रेस केंद्र की सरकार को संदेश देगी. इसमें कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. इस साल का कांग्रेस का यह बड़ा मार्च है. केंद्र में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार अडानी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वहीं अब राजस्थान में कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोल रही है. चर्चा है की राजस्थान के विधान सभा चुनाव में अडानी के मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी.

क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति का विरोध

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी (Swarnim Chaturvedi) ने बताया कि केंद्र सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में आज सुबह 8:30 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के नेतृत्व में  कांग्रेस द्वारा चलो राजभवन मार्च आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगम और बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण समेत वरिष्ठ कांग्रेसी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेसी सिविल लाइंस फाटक जयपुर पर एकत्रित होंगे और वहां पर एक बड़ी सभा का भी आयोजन भी किया जाएगा.

इन मुद्दों पर होगा घेराव

स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि केंद्र सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति ठीक नहीं है. देश में गहरे आर्थिक संकट के समय देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचे जाने तथा एसबीआई एवं एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य कर देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की बचत को खतरे में डालने का कार्य किया जा रहा है. 13 मार्च की दोपहर 3 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रभारी सखजिन्दर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन स्टेशन रोड जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, निगम और बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष की बैठक भी लेंगे.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुए जाति आधारित समूह, राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए कोशिश शुरू

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget