एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आमीन पठान को भेजा गया जेल, इस मामले में हुई कार्रवाई

Rajasthan News: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमीन पठान के खिलाफ दर्ज राजकार्य बाधा के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. अमीन पठान को गिरफ्तार कर न्यायाधीश के निवास पर पेश किया गया.

Kota News: कोटा के अनंतपुरा थाने में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमीन पठान के खिलाफ दर्ज राजकार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अमीन पठान को गिरफ्तार कर  रविवार शाम को न्यायाधीश के निवास पर पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए. 

इस दौरान बडी संख्या में समर्थक न्यायाधीश के घर के  बाहर व जेल के बाहर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर भारी पुलिस लवाजमा रहा. कई थानों के थानाधिकारी, डिप्टी व आरएसी व इंटेलीजेंस के लोग मौजूद रहे.

आमीन पठान ने कहा राजनैतिक द्वेश्ता के चलते की कार्रवाई
इस अवसर पर आमीन पठान ने मीडिया से कहा कि मजदूरों के मकान तोडे गए थे उसकी आवाज उठाई इसके चलते सरकार द्वारा ये कार्रवाई की गई है. आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. हमने मजदूर की आवाज उठाने के लिए धरना प्रदर्शन के लिए कहा था, धरना प्रदर्शन नहीं हो इसलिए यह गिरफ्तारी की गई है. हमें न्याय की उम्मीद है, जनता इन्हें लोकसभा में जवाब देगी. 

लोगों ने जमकर की नारेबाजी
अमीन पाठन को खंड गांवडी में न्यायाधीश के मकान पर पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए थे, उसके बाद एमबीएस में मेडिकल कराया गया और उसके बाद उन्हें जेल लेकर गए जहां भारी पुलिस लवाजमा रहा, इसके साथ ही प्रदर्शनकारी भी सेंट्रल जेल पहुंच गए जहां मुख्य मार्ग पर जमकर नारेबाजी की.

 न्यायाधीश के घर के बाहर भी आमीन पठान के समर्थकों ने नारेबाजी की. 

आमीन पठान की पत्नी सहित 15 के खिलाफ केस
आमीन पठान की पत्नी सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा शनिवार को दर्ज हुआ था. पुलिस के अनुसार वन विभाग के रेंजर संजय नागर ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोप था कि शनिवार को वन विभाग की टीम राजस्व विभाग, यूआईटी और पुलिस के साथ अनंतपुरा गांव में सीमांकन करने गए थे, जहां पर अमीन पठान का वन विभाग की जमीन पर फॉर्म हाउस बना हुआ है.

इस फॉर्म हाउस का भी सर्वे किया और लाल निशान लगा दिए, यहां सीमाकंन के बाद पत्थरगढ़ी करनी थी, टीम अपना काम कर रही थी इसी दौरान अमीन पठान और उनकी पत्नी रजिया पठान आए, उनके साथ दस पंद्रह लोग भी थे, आते ही उन्होंने गाली गलौज करना शुरू कर दिया. विरोध किया तो हाथापाई की कोशिश की, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को अमीन पठान को अनंतपुरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धौलपुर में पकड़ा गया अवैध हथियारों का जखीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget