एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अरविंद केजरीवाल की माफी बगैर स्वीकार नहीं है AAP, कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने बीजेपी सांसदों से किया यह सवाल

Jodhpur News: कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए धन बल की ताकत, ईडी, सीबीआई के दम पर 2018 में कर्नाटक सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनाई थी.

Congress News: देश में एक और मोदी सरकार के कार्यकाल नौ साल पूरे होने को लेकर बीजेपी जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस सहित विपक्ष मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल दाग रहा है.कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा शनिवार को जोधपुर पहुंचीं.उन्होंने 'मोदी सरकार 9 साल 9 सवाल नो प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ बवाल' को लेकर मीडिया से रूबरू हुईं. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए लांबा ने कहा कि यह संवैधानिक पीठ की बात है. राष्ट्रपति को उद्घाटन में  बुलाया नहीं गया है.संपूर्ण विपक्ष कांग्रेस के साथ मिलकर अपना विरोध जता रही है. राष्ट्रपति एक महिला है साथ ही दलित भी हैं. उनको पूरा सम्मान मिलना चाहिए.

अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी होगी

अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कई बार अपना स्टैंड बदल चुकी है. भ्रष्टाचार के मामले में आए थे आज सच्चाई यह है कि उनके दो बड़े नेता संस्थापक मंत्री मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन जेल की सलाखों के पीछे हैं. एक साल से अधिक समय हो गया है. यह पार्टी जब आई थी तो दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग कर रही थी. जब जम्मू कश्मीर का बंटवारा हुआ था. राष्ट्रपति शासन लगाया गया तो केजरीवाल उनका समर्थन कर रहे थे. किसान कानूनों का देश विरोध कर रहा था और किसानों के साथ खड़ा था. तब इसी आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का सत्र बुलाकर कृषि बिल पर मोहर लगाई थी. जब मैं आम आदमी पार्टी में विधायक थी दिल्ली के 70 विधायकों की विधानसभा में केजरीवाल ने राजीव गांधी से 'भारत रत्न वापस' लेने का प्रस्ताव पास किया और केंद्र को भेजा.इसका एकमात्र मैंने विरोध किया.वॉकआउट किया. इस कारण से मेरी सदस्यता भी गई थी. मनमोहन सिंह जी और शीला दीक्षित जी 2G, 3G, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ को लेकर बदनाम किया गया. नौ साल से दिल्ली में केजरीवाल जी आप हैं.केंद्र में मोदी जी साबित तो कुछ नहीं किया अरविंद केजरीवाल को माफी मांगे बगैर उनको स्वीकार नहीं किया जाएगा.

बीजेपी सरकार पर लगाए ये आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए धन बल की ताकत, ईडी, सीबीआई के दम पर 2018 में कर्नाटक सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनाई थी.मध्य प्रदेश में सरकार को गिराकर बीजेपी ने सरकार बनाई ऐसा ही खेल राजस्थान में खेला गया वो हम भूल नहीं सकते हैं.बीजेपी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य ने जवाब दिया, कुछ कांग्रेस पार्टी के लोगों के भी नाम आए थे उसको लेकर आलाकमान ने कमेटी बनाई थी कमेटी ने अपना निर्णय की रिपोर्ट आलाकमान के सुपुर्द कर दी है.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इनको तो कोर्ट भी राहत नहीं दे रही है मैं पूछना चाहती हूं गजेंद्र सिंह शेखावत जी आपने सांसद रहते हुए क्या किया जोधपुर के लिए.उन्होंने कहा कि जनता ने राजस्थान में 2014 और 2019 में पूरे 25 के 25 सांसद दिए हैं, मैं चाहती हूं कि सभी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताए कि वो केंद्र से हमारे प्रदेश के लिए क्या लेकर आए हैं.

कांग्रेस के जीत की शुरूआत

2023 में पांच राज्यों के चुनाव होने जा रहे हैं.कांग्रेस की जीत की शुरुआत भी हो चुकी है.कुछ ही समय पहले हमने हिमाचल में डबल इंजन की सरकार को हराकर जीत हासिल की और उसके बाद कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार को हराकर दक्षिण भारत को बीजेपी मुक्त कर दिया है.जो कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: डीओआईटी पर वित्त विभाग ने जमकर दिखाई दरियादिली, पशुपालन विभाग का काम भी आईटी कंपनी को सौंप दिया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget