एक्सप्लोरर

Chintan Shivir: कांग्रेस आज से उदयपुर में कर रही है मंथन, तीन दिन के चिंतन शिविर में जानें किन चीजों पर रहेगा जोर

राजस्थान के उदयपुर में आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आगाज हो रहा है. इस शिविर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.

उदयपुर: एक के बाद एक राज्यों के चुनावों में हार से पस्त कांग्रेस (Congress)  राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है. कांग्रेस का ये चिंतन शिविर आज से तीन दिनों तक चलेगा. लगातार मिल रही शिकस्त पर कांग्रेस यहां तीन दिन तक मंथन करेगी. चिंतन शिविर में कांग्रेस का पूरा ध्यान संगठन में बदलाव और अगले लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना पर होगा.

सोनिया गांधी के संबोधन से होगी चिंतन शिविर की शुरुआत

दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी के संबोधन के साथ चिंतन शिविर की शुरुआत होगी. इसमें कांग्रेस के 430 प्रतिनिधि शामिल होंगे. आज और कल शाम तक विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग समूहों में चर्चाओं का दौर चलेगा. फिर जो प्रस्ताव तैयार होगा उस पर 15 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मुहर लगाई जाएगी. 

चिंतन शिवर को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने क्या कहा

चिंतन शिवर को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ''19 साल बाद कांग्रेस ऐसा चिंतन शिविर कर रही, अच्छा कदम है. सभी लोगों को अपनी राय बिना हिचक रखने का मौका मिलना चाहिए.''चिंतन शिविर में पार्टी अध्यक्ष को लेकर चर्चा नहीं होगी लेकिन बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि राहुल गांधी पार्टी की कमान दोबारा संभालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. बता दें कि राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ट्रेन से रवाना हुए. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी के चिंतन शिविर के लिए उदयपुर जाते समय चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.

राहुल गांधी के आलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और कई अन्य नेता ट्रेन से ही उदयपुर जा रहे हैं. उदयपुर रेलवे स्टेशन पर खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी का स्वागत करेंगे. राहुल गांधी 15 मई को शिविर को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक मलिंगा कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले CM गहलोत समेत कई लोगों से की थी मुलाकात

Rajasthan News: चार साल बाद 2221 हेक्टेयर क्षेत्र में इन जगहों पर होगा बजरी का वैध खनन, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget