एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, क्यों नहीं पहुंचे सांसद और विधायक?

Bharatpur Congress Protests: भरतपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Congress Protest In Bharatpur: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भरतपुर में प्रदर्शन किया गया. राजस्थान के भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया. 

रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था ''वह देश में नंबर-1 आतंकवादी हैं''. इस बयान को लेकर भरतपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है.

नहीं पहुंचे सांसद, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक   

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश में आज जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए गए थे और धरना प्रदर्शन में वर्तमान सांसद और विधायक व पूर्व सांसद और विधायकों के भी शामिल होने की बात थी, लेकिन भरतपुर जिले के धरना प्रदर्शन में वर्तमान सांसद, विधायक और पूर्व सांसद शामिल नहीं हुए. कांग्रेस के गिने -चुने कार्यकर्ता ही धरना प्रदर्शन में पहुंचे.जब जिला अध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गुरुवार को जयपुर में हुए धरना प्रदर्शन में विधायक और सांसद सभी शामिल हो गए थे इसलिए यहां नहीं आए.

 क्या कहना जिलाध्यक्ष का ?
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन बीजेपी के खिलाफ किया जा रहा है, क्योंकि हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसलिए हम उनका विरोध करते हैं. इस तरह की भाषा की घोर निंदा करते हैं.

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र लिखा. उसके बाद भी प्रधानमंत्री इसके ऊपर कुछ बोलना नहीं चाहते. प्रधानमंत्री अपने मंत्री के खिलाफ कुछ कहना नहीं चाहते. पूरी कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान की घोर निंदा करती है''.

ये भी पढ़ें-

प्रियंका विश्नोई के अंतिम संस्कार में विधायक पब्बा राम बिश्नोई ने किया ऐसा काम, लोगों किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget