एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'पाकिस्तानी' बुलाए जाने पर भावुक हुए MLA रफीक खान, 2 दिन से नहीं सोए! कहा- 'मैं खुश हूं कि मेरे वालिद..'

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायक रफीक खान को बीजेपी के एक विधायक ने 'पाकिस्तानी' बुला दिया, जिससे विधानसभा में जमकर बवाल हुआ.

Rajasthan Latest News: राजस्थान विधानसभा में 'पाकिस्तानी' कहे जाने पर कांग्रेस विधायक रफीक खान भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम विधायक होना अपराध है तो ऐसा कानून पास कर दो, आगे से कोई मुसलमान विधायक नहीं बनेगा. रफीक खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह दो रात से सोए नहीं हैं.

रफीक खान ने कहा, ''दो साल पहले मेरे वादिल गुजर गए, मैं खुश हूं. क्योंकि वह होते और उनके सामने मुझे इस तरह की गालियां पड़तीं तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाते. मुझे दो रात से नींद नहीं आई है. तकलीफ में हूं. मुसलमान होना अपराध है. मुसलमान विधायक होना अपराध है. बीजेपी से कहना चाहता हूं कि शब्दों की ऐसी दरिद्रता है तो एक कानून लाओ कि आगे से कोई मुस्लिम विधायक चुनकर नहीं आए. किसी मुद्दे पर बातचीत से समाधान होना चाहिए. इस तरह बयान नहीं देना चाहिए." 

यह है पूरा मामला?

राजस्थान विधानसभा में शहरी विकास विभाग की अनुदान की मांगों पर चर्चा चल रही थी. इस दौरान रफीक खान बीजेपी और कांग्रेस के शासन की तुलना कर रहे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा उठे और वह पाकिस्तानी-पाकिस्तान बुलाने लगे, जिसपर कांग्रेस के विधायक बिफर गए और सदन में खूब हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस पर आपत्ति जताई.

मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेने पर जताई गई आपत्ति

गोपाल शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी नाम लिया. विधानसभा अद्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो इस सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम नहीं लिया सकता है. इसके बाद गोपाल शर्मा ने माफी मांग ली. 

हंगामा होने पर गोपाल शर्मा की सफाई

अब गोपाल शर्मा ने सफाई देते हुए कहा, ''मैंने रफीन खान को पाकिस्तानी नहीं कहा, लेकिन अगर उन्हें ऐसा लगता है तो चोर की दाढ़ी में तिनका. भारत विरोधी सोच रखने वालों से माफी नहीं मांग सकता. मैं पाकिस्तानी शब्द पर माफी नहीं मांग सकता."

गोपाल शर्मा के बयान पर अब शिक्षाविद सुनील शर्मा का बयान आया है. उन्होंने कहा, "अगर रफीक खान पाकिस्तानी है तो फिर कैप्टन हमीद, ब्रिगेडियर उस्मान और शहीद मकबूल शेरवानी भी पाकिस्तानी हैं.''

ये भी पढ़ें - Jodhpur: गुब्बारे से होली खेलना दबंगों को गुजरा नागवार, घर में घुसकर नाबालिग के साथ मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget