एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'मेरी सुरक्षा राजस्थान सरकार की जिम्मेदारी', जोधपुर हमले के बाद विधायक दिव्या मदेरणा ने की सुरक्षा की मांग

Attack on Divya Maderna: ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि वह एक महिला हैं और सार्वजनिक जीवन में हैं. हर महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की है.

Divya Maderna Tweet: राजस्थान के जोधपुर में भोपालगढ़ को-ऑपरेटिव सोसायटी चुनाव कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ आमने-सामने दिखे. वर्चस्व की लड़ाई इतनी भीषण हो गई कि दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर हमला हुआ. दरअसल, ओसिया से कांग्रेस विधायक मदेरणा एक प्रत्याशी का पर्चा वापस लेने वहां पहुंची थीं, लेकिन उनकी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था. उनकी कार के आगे भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि बद्रीराम जाखड़ के समर्थकों ने विधायक की गाड़ी पर पत्थर बरसाए.

इस हादसे के बाद कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राजस्थान पुलिस से मदद मांगी है. उन्होंने लिखा कि जीत और हार में सिर्फ एक वोट का फासला था. उन्होंने पहले ही पुलिस अधीक्षक को हमले की साजिश से अवगत करा दिया था. साथ ही यह भी बताया था कि चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए कोई घटना हो सकती है. ऐसे में जोधपुर एसपी ने उन्हें सुरक्षा में भारी पुलिस फोर्स भेजी थी, जिसके बीच दिव्या मदेरणा अपने उम्मीदवार का पर्चा वापस लेने के लिए उसके साथ भोपालगढ़ गई थीं.

'चुनावी रंजिश ने लिया हिंसक रूप'
अपने दूसरे ट्वीट में दिव्या मदेरणा ने बताया कि भारी पुलिस फोर्स के बावजूद पर्चा वापस लेने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोका और सरेआम हमला करने का दुःसाहस किया गया. विधायक दिव्या मदेरणा ने का कहना है कि यह सबने देखा कि चुनावी रंजिश ने किस हद तक हिंसक रूप धारण कर लिया.

'मेरी सुरक्षा राजस्थान सरकार की जिम्मेदारी'
वहीं, ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने राजस्थान पुलिस से अपील की है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए. विधायक मदेरणा ने लिखा, 'मेरी सुरक्षा राजस्थान सरकार की जिम्मेदारी है. मैं एक महिला हूं और सार्वजनिक जीवन में हूं. भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो, इसके लिए मुझे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए.' इस ट्वीट में दिव्या मदेरणा ने राजस्थान पुलिस के आधिकारिक अकाउंट को टैग भी किया.

यह भी पढ़ें: Udaipur: IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़, उदयपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार, 14 मोबाइल जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget