एक्सप्लोरर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम दे रहे विधायक अभिमन्यु पूनिया और छात्रनेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

MLA Abhimanyu Poonia Arrested: कांग्रेस MLA अभिमन्यु पूनिया और छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम देते समय गिरफ्तार कर लिया गया. कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

Rajasthan MLA Abhimanyu Poonia Arrested: राजस्थान की संगरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को पुलिस हिरासत में ले लिया है. शनिवार (21 जून) को जब अभिमन्यु पूनिया राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम दे रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. 

इस बात की जानकारी खुद विधायक के आधिकारिक एक्स अकाउंट से दी गई है. अभिमन्यु पूनिया ने गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करे हुए लिखा है, "राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है. क्या अब बीजेपी के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है. हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बन्द नहीं करेंगे."

पेपर के बीच में थाने ले गई पुलिस
दरअसल, राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी के सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं. विधायक अभमन्यु पूनिया भी यहां से पीजी कर रहे हैं. अन्य छात्रों की तरह ही जब विधायक पूनिया एग्जाम सेंटर में पेपर लिख रहे थे, तो पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और विधायक को पकड़ कर बाहर ले आई. फिर जीप में बिठाकर थाने ले गई. उनके साथ छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

'छात्र शक्ति की आवाज को कुचलना चाहती है BJP'- गोविंद डोटासरा
इसपर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने भी अभिमन्यु पूनिया की गिरफ्तारी का वीडियो जारी करते हुए लिखा है, "राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पूनिया और निर्मल चौधरी को परीक्षा केंद्र से जबरन हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक और अत्यंत निंदनीय है."

आंदोलन की चेतावनी
गोविंद डोटासरा ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी सरकार तानाशाही रवैये से चुने हुए जनप्रतिनिधियों और छात्र शक्ति की आवाज़ को कुचलना चाहती है. सरकार का यह कृत्य अस्वीकार्य है. उन्हें अविलंब रिहा किया जाए, अन्यथा कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेगा."

भड़के सचिन पायलट 
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी विधायक अभिमन्यु पूनिया और राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध दर्ज किया है. सचिन पायलट ने लिखा कि परीक्षा केंद्र से दोनों नेताओं को जबरन हिरासत में लेने की मैं कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं. बीजेपी अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं और छात्रों की आवाज़ को दबाना चाहती है, वह अस्वीकार्य है.

विधायक को क्यों उठा ले गई पुलिस?
दरअसल, अब तक जो मामला उजागर हुआ है, उसके अनुसार, गांधीनगर थाने में दर्ज एक केस के मामले में छात्रनेता निर्मल चौधरी को अरेस्ट किया गया है. मामला निर्मल चौधरी के चुनाव लड़ने के दौरान का बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है. 

वहीं, विधायक अभिमन्यु पूनिया के बारे में बताया गया है कि निर्मल चौधरी को हिरासत में ले जाने का विरोध करते हुए विधायक साथ हो लिए थे. ऐसे में उन्हें भी पुलिस थाने ले गई है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget