एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान के बजट पर सचिन पायलट बोले, 'उन्हें उम्मीद थी कि...'

Sachin Pilot News: कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने राजस्थान के बजट पर कहा कि बीजेपी की सरकार ने जो वादे किए थे, उसे भी पूरा नहीं किया जा सका. वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान का बजट पेश किया है.

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार (10 जुलाई) को बजट पेश किया. इस बजट पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि इसमें कुछ खास नहीं है. किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों के लिए कुछ बड़े वादे नहीं किए गए. उन्हें उम्मीद थी कि बजट और बेहतर आएगा.

सचिन पायलट ने कहा, ''इसके पहले उनकी सरकार ने जो वादे किए थे, उसे भी पूरा नहीं किया जा सका है. लोगों को उम्मीद थी बहुत कुछ होगा, लेकिन उन्हें कुछ मिल नहीं पाया. खास तो इस बजट में कुछ नहीं है बस पढ़ा गया है. इस बजट में कोई बहुत बड़ी बात नहीं रह गई.'' 

पायलट ने सदन में कुछ नहीं कहा? 
वित्त मंत्री दिया कुमारी जब बजट पेश कर रही थीं उस दौरान कांग्रेस के कई नेता शोर करने लगे. यहां तक की नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने कई बार टोका-टाकी की, लेकिन पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इस दौरान कुछ भी नहीं कहा. 

बजट में क्या है खास?

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए अगले पांच साल में चार लाख भर्तियां करने का एलान किया. साथ ही युवाओं के लिए नीति बनाने, 25 लाख ग्रामीण मकानों में नल से जल पहुंचाने की घोषणा की.

उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में पहली बार नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे. मेधावी स्कूली छात्रों को इंटरनेट के साथ मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे. बजट की प्रमुख विशेषताओं में दो लाख मकानों में बिजली कनेक्शन, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर में 100 करोड़ रुपये का गलियारा बनाना और राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन शामिल है. 

राजस्थान बजट में पुलिस की नई भर्ती को लेकर बड़ा एलान, पर्यटन पर खास फोकस

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget