एक्सप्लोरर

राजस्थान में कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का एलान, वैभव गहलोत को यहां से मिला टिकट

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान में कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. इसमें जालोर के अलावा चुरू, अलवर, झुनझुनु और अन्य सीटें शामिल हैं.

Rajasthan Congress Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने राजस्थान में उम्मीदवारों का ऐलान किया है. राजस्थान की 10 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं. जालोर सीट से वैभव गहलोत चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा, बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, चूरू से राहुल कस्वां, झुनझुनू से ब्रिजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना यादव, टोंक सवाई माधोपुर से हरीश चंद्र मीणा, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा, उदयपुर से ताराचंद मीणा और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल अंजना को टिकट दिया गया है.

जानकारी के लिए बता दें, पिछले चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी और सहयोगी दल रालोप के प्रत्याशियों की जीत हुई थी. कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका था. ऐसे में पार्टी ने इस बार गुना-गणित करते हुए प्रत्याशी बदले हैं. जालोर सीट से कांग्रेस ने रतन देवासी को टिकट दिया था, लेकिन बीजेपी के देवाजी पटेल के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब इस सीट के लिए कांग्रेस वैभव गहलोत पर दांव लगा रही है. वहीं, बीकानेर से मदन गोपाल मेघवाल पर कांग्रेस ने भरोसा जताया था. इस बार इस सीट पर गोविंद राम मोघवाल को टिकट दिया गया है.

बीजेपी से कांग्रेस में गए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट
चूरू लोकसभा सीट पर टिकट कटने से नाराज राहुल कस्वां ने बीजेपी से नाते तोड़ कर कांग्रेस जॉइन कर ली. अब कांग्रेस ने उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि पिछली बार चूरू से रफीक मंडेलिया को टिकट दिया गया था.

वैभव गहलोत ने कांग्रेस को दिया धन्यवाद
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है. इसके लिए वैभव गहलोत ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया. वैभव गहलोत ने लिखा, ''लोकसभा चुनाव 2024 में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से मुझे प्रत्याशी मनोनीत करने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार.''

उन्होंने आगे लिखा, "मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा जताए भरोसे को कायम रखूंगा. मैं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद एवं उज्ज्वल जालोर-सिरोही के प्रण के साथ दिन-रात पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा करते हुए क्षेत्र में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करूंगा."

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: डूंगरपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और विधायक आमने-सामने, हुई धक्का-मुक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget