एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मोदी सरकार पर जमकर बरसे सीएम गहलोत, कहा- ED, CBI और ज्यूडिशरी दवाब में कर रही है काम

Rajastha के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि ED, CBI और ज्यूडिशरी सब दवाब में काम कर रही है.

Jodhpur News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार शाम जोधपुर पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. गहलोत भी हमेशा की तरह सभी से खुलकर मिले. सर्किट हाउस से वे अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उनके साथ रहे. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे हमारे चौमुखी विकास के एजेंडे को लेकर जाएंगे अब जनता को सोचना है आगे क्या करना है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ED, CBI और ज्यूडिशरी पूरे दबाव में चल रही है. जोधपुर में तो यह नजारा आप देख चुके हैं. नरेंद्र मोदी जी के भाई जोधपुर और पाली आते रहते हैं लेकिन उनका राजनीति से कोई मतलब नहीं है अगर गुजरात में हमारी सरकार होती तो उनके घर पर कार्रवाई करती तो कैसा लगता.

अग्निपथ योजना से युवा आक्रोशित

अग्निपथ स्कीम को लेकर युवा आक्रोशित है. इतनी बड़ी योजना लाने से पहले विपक्ष के साथ बातचीत होना भी जरूरी था. यह लोकतंत्र है जितने भी रिटायर्ड जनरल, कर्नल हैं उन सब ने इस स्कीम का विरोध किया है. वहीं राहुल गांधी जी को पूछताछ के लिए बुलाया गया लंच करने तक का मौका नहीं दिया गया. देश में ऐसा माहौल बन गया है हर कोई आक्रोशित नजर आ रहा है. राहुल गांधी जी ने कहा था कि देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है जहां भी चिंगारी पड़ेगी वहां आग लगेगी.

इन्हें राज करना नहीं आता
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश की सत्ता इन्हें मिल गई है पर इनको राज करना नहीं आता है. देश में महंगाई किस कदर बढ़ रही है रुपया कितना कमजोर हो रहा है डॉलर कितना बढ़ रहा है यह इनको समझ ही नहीं है. 70 साल तक कांग्रेस ने जो कुछ किया उसी की बदौलत देश आज यहां तक पहुंचा है मोदी जी जब विदेशों में जाते हैं वहां पर जो मान सम्मान मिलता है उसको लेकर कभी भी नहीं कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे उन्होंने बहुत कुछ किया है.

राहुल और सोनिया गांधी को जेल में डालने की सोच रहे हैं
वहीं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के भाई के घर सीबीआई को भेजा. 15 साल पुराने मामले को लेकर नई FIR दर्ज की गई. इसी तरह से राहुल गांधी से 6 दिनों से पूछताछ की जा रही है. बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने और सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल में डालने की सोच रहे हैं लेकिन इनको पता नहीं है कि ऐसा नहीं हो पाएगा.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: पति ने घर से निकाला तो प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी, परिजनों के डर से HC में लगाई गुहार, पुलिस सुरक्षा के आदेश

International Yoga Day 2022: कोटा सेन्ट्रल जेल के कैदियों ने किया योग, बैरक में हुआ सीधा प्रसारण

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget