एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का लापरवाही पर अल्टीमेटम, घटिया सड़कें बनीं तो ठेकेदार से होगी वसूल

Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने सड़क और अन्य परियोजनाओं में देरी व घटिया काम पर ठेकेदारों से वसूली और अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए. 20 अक्टूबर तक सभी टूटी सड़कों की मरम्मत करने का आदेश दिया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने सड़क और अन्य ढांचागत परियोजनाओं में लापरवाही या देरी को लेकर सख्त हिदायत दी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी ठेकेदार काम में अकारण देरी करें या घटिया सामग्री का इस्तेमाल करें, वहां उनसे वसूली की जाए और कार्रवाई भी की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, बायपास, आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) और आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) जैसी परियोजनाओं का सीधा संबंध आम जनता से है. इसलिए इन कामों की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि काम में गड़बड़ी पाई गई तो केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारी पर भी जिम्मेदारी तय होगी और उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में बड़ी संख्या में सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की घोषणा की है. इन योजनाओं को समय पर पूरा करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी प्रोजेक्ट लटकने नहीं पाए.

मानसून से खराब सड़कों की होगी मरम्मत

बैठक में मुख्यमंत्री ने मानसून के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने निर्देश दिया कि इन सड़कों का ड्रोन सर्वे करवाया जाए, ताकि सही स्थिति की जानकारी मिल सके. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि 20 अक्टूबर से पहले सभी टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत पूरी कर दी जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो.

अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री शर्मा ने साफ किया कि काम में ढिलाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे ठेकेदार हों या अधिकारी, अगर गड़बड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद जनता को अच्छी सड़कें और बेहतर सुविधाएं देना है, इसलिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget