एक्सप्लोरर

Rajasthan News: दो दिन के जोधपुर दौरे पर होंगे CM अशोक गहलोत, चुनावी साल में लोगों को देंगे कई सौगात

Jodhpur News: सीएम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अशोक गहलोत रविवार, 27 अगस्त को दोपहर जोधपुर पहुंचेंगे. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत की तैयारी की है.

Jodhpur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांव की चोट ठीक हो जाने के बाद अपने गृह जिले जोधपुर में रविवार व सोमवार को 2 दिन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम गहलोत अपने पिटारे से करोड़ों रुपए की लागत की कई सौगात देने जा रहे हैं. सीएम गहलोत जोधपुर शहर में लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. सीएम गहलोत के आने के कार्यक्रम को लेकर जोधपुर में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. सीएम के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार एवं सोमवार को जोधपुर यात्रा पर रहेंगे.

सीएम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार, 27 अगस्त को दोपहर बाद 2 बजे जयपुर से रवाना होकर 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत की तैयारी की है. एयरपोर्ट से बरकतुल्लाह खान स्टेडियम तक आमजन योजनाओं को लेकर धन्यवाद देते हुए स्वागत करेंगे. सर्किट हाउस में जनसभा का भी कार्यक्रम रखा गया है. रविवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग के शुभारम्भ समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जोधपुर में करेंगे.

कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम

सीएम गहलोत अगले दिन 28 अगस्त, सोमवार को प्रातः 11.30 बजे  बासनी में मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति ऑडिटोरियम एवं स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे. इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत दोपहर 1 बजे से सांय 4.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. सीएम गहलोत सोमवार शाम 6 बजे पावटा बस स्टैण्ड के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे तथा इसके बाद शाम 7 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 19 अगस्त को अपने 51 दिनों के बाद अपने पैरों पर खड़े हुए थे. दरअसल दोनों पैरों में चोट के कारण गहलोत व्हील चेयर के सहारे चल रहे थे. बता दें, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सीएम ने खड़े होकर ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी थी, लेकिन वे चले नहीं थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: उदयुपर में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, टिकट के लिए 'बाहरी' नेताओं के आवेदन के चलते हुआ झगड़ा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget