एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नए जिलों की मांग पर सरकार का बड़ा 'खेल', CM गहलोत ने बढ़ाया रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल

राजस्थान में नए जिलों की मांग को लेकर सभी को 17 मार्च की सदन कार्रवाई से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन CM गहलोत ने रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया है, जिससे लोगों की उम्मीदों पर ब्रेक लग गया है.

New Districts In Rajasthan: राजस्थान में एक तरफ जहां नए जिलों की मांग को लेकर रोज आंदोलन हो रहे हैं तो वहीं कल अशोक गहलोत सरकार ने रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है. कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों समेत तमाम लोगों को उम्मीद थी कि इस बार बजट में अशोक गहलोत सरकार नए जिलों की घोषणा कर सकती है. क्योंकि चुनावी साल में सरकार नए जिलों की घोषणा करके एक बड़ा दांव चल सकती है.

फिलहाल अब उसपर ब्रेक लगता दिख रहा है. क्योंकि मार्च में इस बार का विधानसभा सत्र खत्म हो जाएगा. कमेटी की रिपोर्ट छह माह बाद ही आएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है. उसके बाद यहां पर विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) होने वाले हैं. ऐसे में रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार कितनी जल्दी फैसले लेगी यह कह पाना मुश्किल है. हालांकि यह जरूर तय है कि तमाम विधायक और मंत्री अपनी मांग बढ़ा देंगे.

17 मार्च से थी काफी उम्मीद

राजस्थान में लोगों को नए जिलों का इंतजार है. लोगों को उम्मीद थी कि विधानसभा में 17 मार्च को वित्त और विनियोग विधेयक पर रिप्लाई में नए जिलों की घोषणा हो सकती है. लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने नए जिलों के गठन के संबंध में गठित की गई रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया है. इससे साफ हो गया है कि इस बार कुछ नया नहीं होने वाला है.  बता दें कि पहले बजट और उसके बाद अनुदान मांगों पर बहस के जवाब के दौरान राज्यभर से जिलों की मांग करने वालों की उम्मीदें पूरी नहीं हुई थीं. यहां की जनता 17 मार्च को सदन की कार्यवाही की उम्मीद से इन्तजार में है. अब इसपर सरकार को ही फैसला लेना है.  

एक बार फिर फंस गया पेंच

पिछले दिनों कई बार ऐसी खबरें आईं कि रामलुभाया कमेटी आज-कल में सरकार को रिपोर्ट सौंप देने की तैयारी में है. इसके बाद सरकार उस रिपोर्ट के अनुसार सदन में नए जिलों की घोषणा कर देगी. फिलहाल अब उसपर ब्रेक लगने की बात सामने आ रही है. चूंकि रामलुभाया समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, ऐसे में तय है कि समिति अपनी रिपोर्ट फिलहाल है सरकार को पेश नहीं करने जा रही. इस स्थिति में नए जिलों की घोषणा पर संशय है.  

नए साल और नए जिले

अब लग रहा है नए साल में ही नए जिलों की उम्मीद है. कांग्रेस में खुद विधायक और मंत्री अब जिलों की मांग को लेकर नाराज दिखाई दे रहे हैं. नए जिलों के लिए कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं. उन्हें उम्मीद थी कि इस बार कुछ नए जिलों की घोषणा हो जाएगी. वहीं सरकार ने कमेटी का कार्यकाल बढ़ाकर सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

ये भी पढ़ें: New Flights At JIAL: जयपुर से शुरू होने वाली हैं कई नए शहरों के लिए फ्लाइट्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget