एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'कलह' के बीच सीएम गहलोत और पायलट का एक सुर, कर्नाटक की जीत पर जानिए क्या कहा

Karnataka Election Results 2023: सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भी सरकार गिराने की कोशिश की गई थी लेकिन विधायकों के एकजुट होने की वजह से बीजेपी का मंसूबा धरा का धरा रहा गया.

Reaction on Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का असर राजस्थान पर भी पड़ा है. कार्यकर्ता मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मना रहे हैं. कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया आने का भी सिलसिला जारी है. नतीजे आने के साथ उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. खास बात है कि कर्नाटक की जीत पर राजस्थान कांग्रेस में चल रही कलह के बावजूद सीएम गहलोत और सचिन पायलट ने एक सुर में बधाई दी है. सीएम गहलोत ने दावा किया है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी.

'चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए बीजेपी तोड़फोड़ करती है'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पाली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक की करप्ट सरकार के खिलाफ बने माहौल को पीएम मोदी और अमित शाह भी नहीं खत्म कर पाए. इससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाई थी. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने ऐसा ही काम किया. देश में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए बीजेपी तोड़फोड़ करती है. सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भी सरकार गिराने की कोशिश की गई थी लेकिन विधायकों के एकजुट होने की वजह से मंसूबा फेल हो गया. उन्होंने कहा कि जहां जहां खरीद फरोख्त हुआ है वहां बीजेपी को झटके मिलेंगे. इस तरह से चुनी हुई सरकारों को गिराया जाएगा तो लोकतंत्र के क्या मायने होंगे.

पायलट ने कांग्रेस की जीत पर कर्नाटक के लोगों को दी बधाई

खुशी है कि राहुल गांधी और खरगे के नेतृत्व में कैंपेन चला. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने भी साथ दिया. केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के नेताओं की शानदार कैंपेनिंग की वजह से परिणाम आज देखने को मिल रहा है. सीएम गहलोत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान की योजनाओं को भी मेनिफेस्टो का हिस्सा बनाया. अब मिशन 2024 की ओर कांग्रेस आगे बढ़ रही है. बीजेपी ने धनबल के जरिए कैंपेनिंग की. अपनी ही सरकार के विरोध में जन संघर्ष पैदल यात्रा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस की जीत पर कर्नाटक की जनता, नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि बेलगाम भ्रष्टाचार से त्रस्त कर्नाटक की जनता ने बीजेपी के कुशासन और अलोकतांत्रिक नीतियों को नकार कर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है. 

Rajasthan Politics: पूर्व सीएम राजे ने किसके लिए कहा, 'आज कल तो एक ही शोर अली बाबा चाली चोर', पढ़ें पूरी खबर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget