एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में 5 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, खेल रहे मासूम को पेट्रोल डालकर जलाया

Chittorgarh News: 11 फरवरी को लेहरु लाल के परिवार के लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में गए थे. उनका 5 वर्षीय पौत्र लीलाधर उर्फ लविश पुत्र सुरेश चंद्र सुथार स्कूल गया था. शाम बच्चों के साथ खेल रहा था.

Chittorgarh Crime News: राजस्थन के चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना अंतर्गत घासलो का खेड़ा में निर्दयता की एक घटना सामने आई, जहां जमीनी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने मासूम बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश की. बच्चे को 2 दिन बाद गंभीर हालत में जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ चिकित्सालय लाया गया . 

उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया. इस संबंध में पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई जो घटना के बाद से ही फरार है. दरअसल, गांव में लेहरु लाल सुथार और रामलाल पुत्र प्रथू जाट के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है. इसे लेकर रामलाल लेहरू सुथार से रंजिश पाले है. 

स्कूल से लौटकर खेल रहे थे मासूम बच्चे
11 फरवरी को लेहरु लाल के परिवार के लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में गए थे. उनका 5 वर्षीय पौत्र लीलाधर उर्फ लविश पुत्र सुरेश चंद्र सुथार स्कूल गया था. शाम को स्कूल से लौटकर बच्चों के साथ खेल रहा था. इसका रामलाल जाट ने फायदा उठाया और पास स्थित एक दुकान से बोतल में पेट्रोल भरवा कर बच्चों के पास पहुंचा. अचानक उसने पेट्रोल की बोतल मे आग लगाई और जलती हुई बोतल लविश को दे मारी. 

उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था
तेज धमाके के साथ बोतल भभक उठी. लविश के कपड़ों ने आग पकड़ ली. यह देखकर अन्य बच्चों के साथ आसपास के अन्य लोग भी घबरा गए . रामलाल ने उन्हें नाम बताने पर धमकाया और वहां से निकल गया. आसपास के अन्य लोगों ने हिम्मत जताते हुए लविश पर कपड़ा डालकर आग बुझाई और परिवार के लोगों को सूचना दी. उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था. परिजन उसे भादसोडा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपने घर लेकर चले गए. 

रामलाल जाट के खिलाफ दी गई नामजद रिपोर्ट 
इंफेक्शन बढ़ने पर परिवार के लोग बच्चे को लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंचे जहां उसे भर्ती कर लिया गया. इस बीच, लेहरु लाल द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई. हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लेहरू लाल द्वारा रामलाल जाट के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई . जमीनी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया . उसके खिलाफ प्राण घातक हमले के साथ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और उसकी तलाश की जा रही है.

चित्तौड़गढ़ से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भरतपुर संभाग के 172 यात्री जाएंगे तिरुपति, सात दिन की होगी यात्रा, उदयपुर से स्पेशल ट्रेन होगी रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget