एक्सप्लोरर

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर कुएं में फेंका

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक हैवान ने बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शव को कुएं में फेंक दिया.

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक युवक को तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया था. आरोपी ने बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शव को कुएं में फेंक दिया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार बच्ची भीलवाड़ा से अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी और वह गुरूवार को घर पर खेल रही थी कि तभी आरोपी रमेश धाकड़ (30) उसके साथ खेलने लगा और कुछ देर बाद बच्ची लापता हो गई. बस्सी थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत के बाद बच्ची का शव शुक्रवार को घर से पांच किलोमीटर दूर कुएं में मिला.

Udaipur News: प्रेमी ने परिवारवालों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, पुलिस जांच में खुले कई राज

बस्सी के थानाधिकारी गणपत सिंह ने कहा, "बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम, अजा/जजा अधिनियम की संम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बलात्कार की पुष्टि की जा सकती है. आरोपी को आज गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बच्ची के शव की मेडिकल जांच मेडिकल बोर्ड द्वारा कराई गई और शुक्रवार को ही शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

बच्ची के शरीर पर काटने के निशान 

काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं लगा तो कुछ लोग संदेह के आधार पर रात को एक गाड़ी किराए पर लेकर आरोपी के गांव चले गए और संदिग्ध व्यक्ति को उठाकर ले आए. यहां कड़ाई से पूछताछ में उसने बच्ची के कुए में होने की जानकारी दी. इसके बाद गांव के लोगों ने कुए पर मोटर लगाकर पानी को तोड़ा तो सच्चाई सामने आ गई.

शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है, मासूम के शरीर पर कुछ जगह काटे जाने के निशान मिले हैं. इधर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन भी किया. बाद में आरोपी की गिरफ्तारी हुई और समझाइश पर मामला शांत हुआ.

Alwar Temple News: सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा बैठे धरने पर, नगर पालिका EO और SDM के खिलाफ मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget