एक्सप्लोरर

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले पुलिस को दिया ये बयान

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू में 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने पुलिस को कहा था कि समुदाय विशेष का युवक मारने की धमकी दे रहा था.

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू में 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने जहर बुधवार सुबह खाया था. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत से 1 घंटे पहले आज सुबह छात्रा ने पुलिस को कहा था कि समुदाय विशेष का युवक बात करने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा था. मामला सामने आने के बाद बेगू में तनाव की स्थिति होने की आशंका पर पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है. छात्रा के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया. 

फोन पर बात नहीं करने के मामले में जान मारने की धमकी

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने बुधवार सुबह घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया. सूचना पर परिवार के लोग उसे बेगू सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. शाम को बेगू पुलिस को भी इस बारे में इत्तला कर दी गई. सहायक पुलिस उपनिरीक्षक फतेह सिंह हॉस्पिटल पहुंचे. पुलिस ने सुबह करीब 6 बजे छात्रा का बयान लिया. बयान में उसने समुदाय विशेष के एक युवक पर आरोप लगाया और कहा कि फोन पर बात नहीं करने के मामले में परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी.


Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले पुलिस को दिया ये बयान

युवक की प्रताड़ना से तंग 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

उसका आरोप था कि युवक पिछले 15 दिन से परेशान कर रहा है. युवक की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. मृतका का परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है और पिता मजदूर हैं. अतिरिक्त सहायक पुलिस उपनिरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि छात्रा ने बयान में युवक पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है और इससे आहत होकर ही उसने घातक कदम उठाया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

Omicron in Delhi: क्या दिल्ली में शुरू हो चुका है ओमिक्रोन का कम्युनिटी स्प्रेड? सत्येंद्र जैन ने दिया ये जवाब

Covid-19: कोरोना ने पकड़ी स्पीड, खतरे के बीच केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget