एक्सप्लोरर

Omicron in Delhi: क्या दिल्ली में शुरू हो चुका है ओमिक्रोन का कम्युनिटी स्प्रेड? सत्येंद्र जैन ने दिया ये जवाब

Omicron Cases in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहे हैं.

Coronavirus Covid-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहे हैं और राजधानी में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में से 46 प्रतिशत में 'ओमिक्रोन' की पुष्टि हुई है.

उन्होंने कहा कि 'ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान' (जीआरएपी) के तहत कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और अतिरिक्त पाबंदियां लगाने के संबंध में फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) करेगा.

UP Elections 2022: यूपी में कब होंगे चुनाव, कैसी हैं तैयारियां? जानें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

जैन ने कहा, 'दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीज भर्ती हैं. जीनोम सीक्वेंसिंग की हालिया रिपोर्ट में 46 प्रतिशत नमूनों में 'ओमिक्रोन' की पुष्टि हुई है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में यात्रा नहीं की थी. इसका मतलब है कि अब 'ओमिक्रोन' दिल्ली के अंदर आ चुका है' मंत्री ने कहा, 'इसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है.'

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से केवल 102 ही शहर के निवासी हैं. वहीं, इनमें से 115 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें एहतियाती तौर पर अस्पताल में रखा गया है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा था कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनके हवाई अड्डे पर संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी, वे भी कुछ दिन बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं. इस अवधि के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं.

Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने जब्त खजाना कोर्ट से मांगा वापस, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी दो

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को फैसला किया था कि दिल्ली में 'येलो अलर्ट' के तहत कोविड-19 से संबंधित लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे और नई पाबंदियों पर निर्णय लेने से पहले अधिकारी कुछ समय के लिए स्थिति की निगरानी करेंगे.

कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रोन' के प्रसार के साथ ही संक्रमण के मामलों में इजाफे के बीच डीडीएमए ने मंगलवार को दिल्ली में 'ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान' (जीआरएपी) के तहत 'यलो अलर्ट' घोषित किया था.

Kalicharan Arrested: कालीचरण की गिरफ्तारी पर BJP-कांग्रेस सरकार आमने-सामने, CM बघेल ने नरोत्तम मिश्रा से पूछा- आप खुश नहीं?

'यलो' अलर्ट के तहत रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों व कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को ऑड-ईवन आधार पर खोलना, मेट्रो ट्रेन और सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget