एक्सप्लोरर

Chittorgarh News: नारकोटिक्स विभाग की चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Rajasthan News: नारकोटिक्स विभाग ने चित्तोड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में चौंकाने वाली कार्रवाई की. विभाग की टीम ने यहां से 4 किलो अफीम और 207 किलो डोडा पोस्त बरामद किया.

Narcotics Control Bureau Action: राजस्थान (Rajasthan) का चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिला और मध्य प्रदेश का नीमच जिला, दोनों अफीम उत्पादन के बड़े क्षेत्र माने जाते हैं. उत्पादन ज्यादा होता है तो तस्करी भी भारी मात्रा में होती है. इस पर पुलिस के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग भी कार्रवाई करती है. रविवार 25 सितंबर को नारकोटिक्स विभाग ने चित्तोड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में चौकाने वाली कार्रवाई की.

नारकोटिक्स विभाग ने अपनी सूचना पर एक घर में छापा मारा. पूरे घर की तलाशी ली लेकिन कुछ सामने नहीं मिला. नारकोटिक्स विभाग की टीम जब किचन में पहुंची तो उसके नीचे अंडरग्राउंड टैंक था. नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जब उसमें देखा तो चौंक गए. उन्होंने वहां से अफीम और डोडा चुरा बरामद किया. 

4 किलो अफीम और 207 किलो डोडा पोस्त निकला

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच को एक विशेष खुफिया जानकारी मिली. इसी के आधार पर जिले के कपासन तहसील के पंडोली गांव के एक घर में छापा मारा. नारकोटिक्स विभाग की टीम घर पहुंची और तलाशी शुरू की. घर के हर हिस्से को देखा और सर्च किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. फिर तलाशी करते हुए किचन में पहुंचे. यहां एक ढक्कन दिखाई दिया जिसे खोला तो उसके अंदर अंडर ग्राउंड टैंक निकला.

टैंक के झांककर देखा तो उसमें बाल्टी और कुछ कट्टे पड़े हुए थे. कट्टों और बाल्टी को निकाला तो उसमें डोडा चुरा और अफीम निकली. विभाग की टीम ने बरामद सामान का तोल करवाया तो करीब 4 किलो अफीम और 207 किलो डोडा पोस्त निकला. इस मामले में नारकोटिक्स विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसका नाम सामने नहीं आया है. 

आए दिन होती रहती है कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ जिले से लगाकर, उदयपुर का कुछ हिस्सा, मध्य प्रदेश के नीमच-मंदसौर जिले में अफीम का उत्पादन होता है. नियमों के अनुसार सरकार को बेचने के बाद कुछ उत्पादक इसे अपने पास रख लेते हैं और फिर इसका अवैध तस्करी में उपयोग करते हैं. लाखों रुपए में अफीम को बेचा जाता है.

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस के गतिरोध दूर करने की कोशिश में जुटे कांग्रेस नेता, जानें- अब तक के बड़े अपडेट्स

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के सियासी हालात पर बीजेपी की चुटकी, राजेंद्र राठौड़ ने बताया 'नाटक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget