एक्सप्लोरर

Video: कैसा खौफ-कैसा कानून! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से छीनी चेन, CCTV फुटेज वायरल

Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर के आदर्श नगर स्थित सेठी कॉलोनी में एक बदमाश घर में घुस आया और कपड़े फैला रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया. वीडियो वायरल.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेठी कॉलोनी में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन लूट ली. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घर में घुस महिला से छीनी चैन

घटना के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने घर के आंगन में कपड़े फैला रही थी. तभी अचानक एक युवक घर में घुस आया और महिला के पास जाकर झपट्टा मारते हुए उसकी सोने की चैन छीन ली. इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती या शोर मचाती, आरोपी तेजी से भाग निकला.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले घर की दीवार के पास कुछ देर खड़ा रहा और मौका मिलते ही अंदर घुस गया. महिला पूरी तरह से बेखबर थी और जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा, आरोपी उसकी चैन खींच चुका था.

चोरी की वजह से इलाके में छाया दहशत का माहौल

चोरी की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले सुरक्षित माना जाता था, लेकिन अब बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

पीड़ित परिवार ने तुरंत आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त न के बराबर है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Video: पैसे तो छोड़ो, इस बार मंदिर से शिवलिंग ही ले उड़े चोर, अमरोहा की घटना सीसीटीवी में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget