एक्सप्लोरर

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्ज, CM गहलोत को बताया था 'रावण'

Rajasthan Politics: यह FIR राजस्थान धरोहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ सदर थाने में FIR दर्ज कराई है. CM गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा था, 'मैं रावण तो आप राम बन जाओ.'

Case Against Gajendra Singh Shekhawat: चित्तौड़गढ़ में एक दिन पहले बीजेपी की जन आक्रोश रैली हुई थी, जिसमें जनता को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे थे. उन्होंने अपने भाषण में राजस्थान सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे. इसी में उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को 'राजनीति का रावण' कहकर संबोधित किया है. इसी बात को लेकर अब उनके खिलाफ चित्तौड़गढ़ में एफआईआर दर्ज हो गई है. 

यह एफआईआर राजस्थान धरोहर अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने दर्ज करवाई है और एफआईआर चित्तौड़गढ़ सदर थाने में दर्ज हुई है. बता दें कि गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा था कि, 'मैं रावण हूं तो आप राम बन जाओ. ढाई लाख लोगों का पैसा वापस कर दो.'

गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ दर्ज FIR में ये लिखा
एफआईआर में सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि 27 अप्रैल को बीजेपी की तरफ से चौक पुराना बस स्टैंड पर एक सभा आयोजित की गई, जिसमें काफी तादाद में लोगों को एकत्रित किया गया था. उसमें गजेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अपने संबोधन में सार्वजनिक मंच से समाज में धार्मिक विद्वेष उत्पन्न कर भीड़ में उग्रता लाकर बल्वा कारित करने के लिए लोगों को उत्प्रेरित करने का गंभीर अपराध किया, जिसे मंच पर उपस्थित अन्य नेताओं में भी समर्थन किया गया है.

इतना ही नहीं, एफआईआर में यह भी लिखा गया है यह कि सार्वजनिक स्थान पर व्यक्तियों को एकत्रित कर राजस्थान सरकार एवं राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ झूठे तथ्य प्रकट कर समाज में सरकार के प्रति घृणा और अवमान कारित कर राजद्रोह का अपराध कारित किया गया. वर्तमान राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जन उपयोगी कार्य किये जा रहे हैं, जिनसे आमजन को राहत मिल रही है. उसके संबंध में उनके द्वारा गलत भ्रामक झूठे तथ्य आमजन के सामने रखकर आमजन को राजस्थान सरकार के विरुद्ध भड़का भाषण देकर बल्वा की स्थिति कायम करने का गंभीर अपराध कारित किया गया है.

'राजनीति का रावण' कहकर अपमान करने का आरोप

वहीं, यह भी आरोप लगाया गया है कि गजेन्द्र सिंह द्वारा प्रतिष्ठा धूमिल करने के आशय से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 'राजनीति का रावण' से संबोधित करते हुए अपमानित कर अपराध किया गया है. सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे है और पूरे देश में मुख्यमंत्री के रूप अशोक गहलोत का मान सम्मान सर्वश्रेष्ठ होकर सबसे बेहतर रहा है. गहलोत गांधीवादी विचारधारा से कार्यों को करने वाले व्यक्ति हैं, वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई महंगाई से आमजनता को राहत देने के कार्यों में लगे हुए हैं और ऐसे नेक विचार और आम जनता के हितों के लिए हर वक्त तैयार रहने वाले व्यक्ति के संबंध में अनुचित टिप्पणी कर उनके साथ प्रार्थी स्वयं एवं प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपमानित करने का अपराध किया गया है.

सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि अशोक गहलोत राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ई) से संबंध रखते हैं और मैं स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लंबे समय से अनुयायी होकर गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित हो जनता के कार्यों से जुड़े हुए हैं. गजेंद्र सिंह स्वयं एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि होकर केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के जिम्मेदार पद पर आसीन हैं और उनके द्वारा पद की गरिमा से हटकर मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार और उनकी पार्टी के विरुद्ध निजी द्वेषता रख गलत तुलनात्मक कथन कर रावण से संबोधित कर राजस्थान सरकार के विरुद्ध धार्मिक उन्माद उत्पन्न करने एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपमानित करने का प्रयत्न सार्वजनिक रूप से किया. 

यह कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ई) का सदस्य होकर पार्टी में विभिन्न पदो पर रहा एवं पार्टी का कार्यकर्ता होकर राजस्थान सरकार में अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण पद का दायित्व निर्वहन कर रहा हूँ. गजेंद्र सिंह शेखावत के उपरोक्त कृत्य से मैं स्वयं भी आहत हुआ एवं काफी अपमानित महसूस कर रहूं. रिपोर्ट पर पुलिस ने गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ आईपीसी धारा 143, 153ए, 295ए, 500, 504, 505 बी, 511 में मुकदमा दर्ज किया. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'अधिकारियों से पूरे पैसे वसूल करें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत', जानें ऐसा क्यों बोले सांसद हनुमान बेनीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget