एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी में था एल्विश यादव, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला 

Elvish Yadav News: राजस्थान पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है. एल्विश यादव ने दावा किया था कि पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया है.

FIR Against Elvish Yadav: राजस्थान के जयपुर में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक झूठा वीडियो शेयर किया जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि जयपुर में एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट किया था. 

जयपुर पुलिस ने एल्विश यादव के इस दावे को खारिज किया है और जानकारी दी है कि एल्विश यादव को कोई सिक्योरिटी नहीं दी थी. इसी के साथ राजस्थान पुलिस की इमेज खराब करने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे के साथ दिखे एल्विश यादव
मामला सोमवार (9 फरवरी) का है, जब एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास के साथ उनकी गाड़ी में बैठे दिख रहे थे. कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे हैं. वीडियो में खाचरियावास की गाड़ी के आगे एक पुलिस वाहन जाता दिखाई दिया, जिसपर एल्विश यादव ने दावा किया कि उन्हें पुलिस सिक्योरिटी के साथ एक शूट पर ले जाया जा रहा है. 

बातचीत में कृष्णवर्धन कहते दिख रहे हैं कि जैसे-जैसे दूसरे जिलों से गुजरेंगे, पुलिस की गाड़ियां भी बदलती जाएंगी. वीडियो की विश्वसनीयता का पता नहीं लगाया जा सका. हालांकि, राजस्थान पुलिस ने ऐसे किसी भी दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. 

राजस्थान पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जॉसेफ का कहना है कि यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस की ओर से कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी गई थी. इस मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, एडिश्नल कमिश्नर ऑफ पुलिस रामेश्वर सिंह ने भी यही कहा कि एल्विश यादव को पुलिस एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी. उन्होंने बताया कि पुलिस सुरक्षा केवल स्थापित प्रोटोकॉल के आधार पर दी जाती है.

एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने जानकारी दी है कि साइबर पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो के मामले में केस दर्ज किया है. उनका वीडियो राजस्थान पुलिस की छवि खराब कर रहा है. 

गौरतलब है कि यूट्यूबर एल्विश यादव बीते 8 फरवरी को एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए जयपुर आए थे. इस दौरान उन्होंने एक व्लॉग (वीडियो ब्लॉग) शूट किया था. इस दौरान उनके व्लॉग का एक विवादित हिस्से पर राजस्थान पुलिस का भी ध्यान गया. वीडियो में यह भी देखा गया कि एल्विश यादव की गाड़ी एक टोल बूथ पर भी पेमेंट किए बिना निकल गई. इस दौरान भी उनकी गाड़ी पुलिस वाहन के पीछे थी. 

प्रताप सिंह खाचरियावास का भी आया बयान
वहीं, प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस विवाद से अपने बेटे को दूर कर लिया है. उन्होंने कहा कि न उन्होंने न उनके बेटे ने पुलिस सुरक्षा डिमांड की थी. उन्होंने कहा कि एल्विश यादव उनसे मिलने कई बार आए हैं और नेता होने के नाते वह लोगों से मिलते रहते हैं. राजस्थान में मेरी पार्टी की सरकार नहीं है और इसलिए उन्हें नहीं पता कि एल्विश यादव ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी या नहीं. भजनलाल शर्मा की सरकार और एल्विश यादव को यह साफ बताना चाहिए कि मामला क्या था? 

यह भी पढ़ें: किरोड़ी लाल मीणा से पार्टी नाराज या नोटिस सिर्फ खानापूर्ति? कांग्रेस के दावे से राजस्थान की सियासत गर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget