एक्सप्लोरर

Bundi: खदान से उछलकर चलती कार पर गिरा वजनी पत्थर, महाकुंभ जा रहे गुजरात के श्रद्धालु की मौत

Road Accident: नेशनल हाइवे -27 किनारे खदानों से ब्लास्टिंग राहगीरों के लिए मौत का कारण बन रही है. बताया जा रहा है कि खदान मालिक ब्लास्टिंग से पहले सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं.

Rajasthan Road Accident: बून्दी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे- 27 पर खदानों से हो रही ब्लास्टिंग के कारण वजनी पत्थर हवा में उछलकर कार पर गिर गया. हादसे में कार चालक  गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की टीमें पहुंची. घायल चालक को इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया. कोटा में इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई.

पेट्रोलिंग ऑफिसर सुनील शर्मा ने बताया कि चित्तोड़ से कोटा की ओर कार जा रही थी. कार में सवार कुल 6 लोग गुजरात से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे. नेशनल हाइवे- 27 पर खदान मालिक की लापरवाही से की गई ब्लास्टिंग के पत्थर की चपेट में कार आ गई. विशालकाय पत्थर चलती कार के शीशे को तोड़ कर चालक पर गिरा. पत्थर की चोट ,से कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. कार भी बेकाबू होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

चलती कार पर गिरा वजनी पत्थर

मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग की टीम ने घायल कार चालक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए कोटा भेजा. क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटवा कर ट्रैफिक चालू करवाया गया. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने खदान में तोड़फोड़ की. थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है.

गुजरात के कार चालक की मौत

हादसे में मोरवी निवासी बीनू भाई पटेल की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मामले की पूरी जांच जारी है. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हेमराज शर्मा के मुताबिक कार में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं. उपचार के बहाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. पुलिस जांच कर रही है कि ब्लास्टिंग किस लीजधारक की खदान में हुई थी. 

मनीष शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-सरपंच और VDO के खिलाफ शिकायत वापस लेना पड़ा भारी, मंत्री मदन दिलावर ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget