एक्सप्लोरर

राजस्थान: बूंदी में दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल 

Rajasthan News: बूंदी में भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत और 3 घायल हो गए. ईको गाड़ी और एक अज्ञात वाहन की टक्कर में ये हादसा हुआ. घायलों को बूंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bundi Road Accident: राजस्थान के बूंदी में भीषण सड़क हादसा हो गया है. रविवार (15 सितंबर) की सुबह करीब 4.30 बजे लोगों से भरी एक ईको गाड़ी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भयानक थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

बताया जा रहा है कि हादसा जयपुर नेशनल हाईवे पर हिंडोली थाना इलाके में हुई. एएसपी उमा शर्मा और जिला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घायलों को इलाज के लिए बूंदी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे लोग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास से लोग खाटू श्याम जी का दर्शन करने जा रहे थे. इस बीच हिंडोली थाना क्षेत्र में जयपुर फोरलेन पर लगदरिया भेरूजी के पास गलत साइड से आ रहे एक बड़े अज्ञात वाहन ने ईको को टक्कर मार दी. इस हादसे में ईको में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

वहीं सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद क्रेन की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर बूंदी अस्पताल ले जाया गया. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स को कोटा अस्पताल रेफर किया गया है.

हादसे में प्रदीप पुत्र मांगी लाल जाति नायक, मनोज नायक, अनिकेत नायक घायल हुए है. वहीं मृतकों की पहचान महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, राजेश नायक, पूनम नायक और एक अज्ञात के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार लोगों को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन बजरी का डंपर था. आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बजरी से भरा डंपर गलत साइड से टक्कर मारकर भाग गया.

यह भी पढ़ें: भरतपुर में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, बयाना के 20 गांव में अलर्ट जारी, प्रशासन ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget