एक्सप्लोरर

Rajasthan: बूंदी में कोटा विकास प्राधिकरण का विरोध शुरू, विधायक भरत सिंह ने जताई आपत्ती, बीजेपी भी खिलाफ

Kota News: कोटा विकास प्राधिकरण विधेयक 2023 विधानसभा में 14 मिनिट में पास हो गया और चुनिंदा लोग इससे काफी खुश हो रहे हैं. अब सवाल उठता है कि विकास प्राधिकरण की मांग किसने की थी?

Kota News: कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की घोषणा के साथ जहां शहर में इसके लिए खुशियां मनाई गईं. वहीं दूसरी और बूंदी में इसका तीखा विरोध शुरू हो गया है. बीजेपी (BJP) नेता रुपेश शर्मा ने गिरफ्तारी के साथ ही ये चेतावनी दी है कि वो बूंदी विधानसभा के 48 गांव और केशवराय पाटन विधानसभा के 15 गांवों को कोटा विकास प्राधिकरण में शामिल नहीं होने देंगे. वहीं अपनी ही सरकार को बार-बार कटघरे में खड़ा करने वाले सांगोद विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने भी इस पर अपनी आपत्ती जताई है.

वहीं पर्यावरणविद ब्रजेश विजयवर्गीय ने लिखा कि जिस भारत को गांवों का देश कहा गया था अब सुरसा की तरह खेल रहे शहरों के नाम से जाना जाएगा. कभी महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है. उनका यह कथन आज राजनीतिक सोच के लोगों में लुप्त हो गया है. इसी प्रकार के विचार भारतीय जनसंघ के प्रणेता रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख के थे.

पर्यावरणविद ने क्या लिखा
पर्यावरणविद ने लिखा कि उन्होंने भी गांवों के संरक्षण और उनको सवारने की जरूरत पर बल दिया था. देशमुख ने तो गोंडा जिले में इसका सफल प्रयोग करके भी बताया. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का आदर्श गांव रालेगण सिद्धि देश-विदेश के लिए अध्ययन का केंद्र बन गया है. चाहे आचार्य विनोबा भावे हों या और कोई सामाजिक विचारक सभी ने गांव में ही भारत की आत्मा के दर्शन किए. जिस प्रकार जल्दी में कोटा विकास प्राधिकरण की घोषणा हो रही है, उससे तो लगता है कि गांव और खेत अब केवल फोटो में ही दिखेंगे.

14 मिनट में पास हो गया विधेयक
कोटा विकास प्राधिकरण विधेयक 2023 विधानसभा में 14 मिनिट में पास हो गया और चुनिंदा लोग इससे काफी खुश हो रहे हैं. सवाल उठता है कि विकास प्राधिकरण की मांग किसने की थी? रूपेश शर्मा ने कहा कि वह केडीए से प्रभावित होने सभी 68 गांव में ग्राम वासियों के बीच जाएंगे. यही नहीं ग्राम वासियों के हित के साथ ही बून्दी जिले की अस्मिता बचाने के लिए पीली की खान, मानपुरा और देवरिया में निवास करने वाले सभी बंजारा, भील, गुर्जर, माली सहित अन्य सभी समाज के प्रतिनिधियों और ग्राम वासियों के साथ बैठक कर आंदोलन के लिए जन समर्थन मागेंगे.

बडे़ स्तर पर होगा आंदोलन
उसके बाद बडे़ स्तर पर आंदोलन होगा. रुपेश शर्मा ने कहा कि केडीए को यहां लाकर सरकार हमें हमारी जमीन से बेदखल करना चाहती है. रुपेश शर्मा ने कहा कि वो बड़े लोगों को हमारी जमीन भेंट करना चाहती है, जिसके लिए हम ग्रामवासियों के पास संघर्ष करने और मरने मारने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. हम हर तरह का संघर्ष करने को तैयार है, लेकिन हम हमारी एक इंच जमीन किसी भी धनपति को देंगे.

शर्मा के अनुसार, आने वाले 15 दिनों के अंदर वो केडीए की हद में आने वाले उन सभी 68 गांवों का दौरा करने जा रहै हैं. इसकी शुरूआत उन्होंने बरड क्षेत्र के पीली की खान, मानपुरा और देवरिया गांव से कर भी दी है. बीजेपी नेता शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार के इस बून्दी अस्तित्व विरोधी निर्णय के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. जनजागरण और जन आंदोलन के माध्यम से राजस्थान सरकार और कोटा के मंत्री शांति धारीवाल दोनों को इस बूंदी जिला विरोधी निर्णय को रद्द करने के लिए मजबूर किया जाएगा. 

Rajasthan: राजनीति में 'अगस्त क्रांति', सीएम गहलोत-शेखवात और पायलट के इन मामलों में HC में होगी फाइनल सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget