एक्सप्लोरर

Bundi Murder Case: बूंदी में चढ़ावे की शराब के बंटवारे को लेकर विवाद में पुजारी की हत्या, आरोपी भतीजे फरार

Murder Case: डॉक्टरों ने पुजारी की स्थिति को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया. इलाज के दौरान कोटा में हेमराज की मौत हो गई. शराब के विवाद में हुई पुजारी की हत्या मामले ने सनसनी फैला दी.

Murder Case in Bundi: बूंदी में चढ़ावे की शराब के बंटवारे पर पुजारी की हत्या हो गई. घटना के बाद दोनों आरोपी भतीजे फरार हो गए हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. अजेता का रहनेवाला 55 वर्षीय हेमराज कहार गांव में काल भेरू मंदिर का पुजारी था. रविवार देर रात तक चले यज्ञ में चढ़ावे के तौर पर शराब आई थी. चढ़ावे की शराब के बंटवारे पर हेमराज और भतीजे में झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि चाचा भतीजे और अन्य युवकों में मारपीट हो गई. आवेश में आए भतीजे ने सिर पर पत्थर और लकड़ी से वार कर चाचा को घायल कर दिया.

चढ़ावे की शराब के विवाद में गई पुजारी की जान 

चिल्लाने की आवाज पर लोगों की भीड़ लग गई. घायल अवस्था में पड़े पुजारी को लोग बूंदी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने पुजारी की स्थिति को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया. इलाज के दौरान कोटा में हेमराज की मौत हो गई. शराब के विवाद में हुई पुजारी की हत्या मामले ने सनसनी फैला दी. भीड़ को देखते हुए बूंदी से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया. सूचना पर गेन्डोली थाना पुलिस, लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नतिशा जाखड़, केशवरायपाटन पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल अजेता पहुंचे.

Sikar News: खाटू श्यामजी मंदिर में भगदड़ से तीन लोगों की मौत, 5-5 लाख मुआवजे का एलान, SHO निलंबित

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

एएसपी किशोरी लाल ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. कोटा एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को गांव लाया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुजारी का अंतिम संस्कार हुआ. गमगीन माहौल में लोगों ने पुजारी को अंतिम विदाई दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि पुलिस ने मरने से पहले पुजारी के बयान ले लिए थे. पुजारी की मौत का कारण गहरी चोट लगना है. 

Jodhpur Crime: सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, विवाहिता के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर कर दी पति की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget